सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Jhunjhunu: 13 international cyber criminals including 3 women arrested laptops-mobiles electronic goods seized

Jhunjhunu: तीन युवतियों सहित 13 अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराधी गिरफ्तार, लैपटॉप-मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 14 Apr 2025 09:59 PM IST
विज्ञापन
सार

Jhunjhunu News: झुंझुनू में थाना मण्डावा पुलिस ने तीन युवतियों सहित 13 अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन अपराधियों के पास से 21 लैपटॉप, 21 मोबाइल मय अन्य इलेक्ट्रॉनिक संसाधन जब्त किए गए हैं। 

Jhunjhunu: 13 international cyber criminals including 3 women arrested laptops-mobiles electronic goods seized
पुलिस की गिरफ्त में साइबर ठग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

झुंझुनू जिले की थाना मण्डावा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल कर तीन युवतियों सहित 13 अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन अपराधियों के पास से 21 लैपटॉप, 21 मोबाइल मय अन्य इलेक्ट्रॉनिक संसाधन जब्त किए गए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी खुद को माइक्रोसॉफ्ट का कर्मचारी और अपनी लोकेशन वाशिंगटन, अमेरिका में बता कर माइक्रोसॉफ्ट से संबंधित विभिन्न परेशानियों को दूर करने का कहकर विदेशी नागरिकों (जिनमें ज्यादातर अमरीकी होते हैं) उनका डाटा चोरी कर साइबर धोखाधड़ी करते थे।

Trending Videos

     
उपमहानिरीक्षक पुलिस सह पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने बताया कि रविवार को सीओ रूरल हरि सिंह धायल और एसएचओ मण्डावा रामनिवास मय टीम तथा साइबर थाना व साइबर सेल, एसपी ऑफिस द्वारा फतेहपुर बाईपास पर हाजी फारूक भाटी के होटल पर दबिश दी गई। जहां 10 युवक व तीन युवतियां लैपटॉप तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक साधन पर साइबर ठगी करते मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Jaipur: SC ने पक्षकार नहीं बनने दिया तो राजस्थान सरकार जनता तक जाकर बताएगी कानून के फायदे, कानून मंत्री ने कहा
     
उन्होंने बताया कि उक्त आरोपियों के पास सोशल मीडिया, माइक्रोसॉफ्ट से संबंधित समस्या से जूझ रहे विदेशी नागरिकों के माइक्रो सिप एप पर फोन आते हैं। कॉल आने पर ये लोग खुद को माइक्रोसॉफ्ट का कर्मचारी और लोकेशन वाशिंगटन की बताकर ये उनके कम्प्यूटर सिस्टम में माइक्रोसॉफ्ट से संबंधित विभिन्न परेशानियों को दूर करने का कहकर उनके सिस्टम में अल्ट्रा व्यूअर एप डाउनलोड करवाकर उनके कम्प्यूटर को स्केन करवाते थे।
       
एप के कारण उनके कम्प्यूटर का एक्सेस इनके पास आ जाने पर आईबीम एप से कॉल सुपरवाइजर को ट्रांसफर कर दिया जाता है। सुपरवाइजर के द्वारा प्रॉब्लम फेस कर रहे विदेशी नागरिकों का डाटा चोरी कर विभिन्न तरीकों से साइबर फ्रॉड किया जाता है।
     
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए साइबर ठगों के पास मिले लैपटॉप में अल्ट्रा व्यूअर, माइक्रो सिप, एक्स-लाइट, आईबीम और चेंज मैक एड्रेस आदि एप जो रिमोट कन्ट्रोल, कॉल ट्रांसफर तथा मेक आईडी चेंज करने सें संबंधित मिले हैं। यह गिरोह विदेशी आईपी को काम में लेने के लिए ट्रबो वीपीएन का यूज करते हैं। इस प्रकार यह गिरोह प्रॉब्लम फेस कर रहे विदेशी नागरिकों के सिस्टम का एक्सेस लेकर उनकी बैंक डिटेल प्राप्त कर उनके साथ ठगी करते हैं। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों व इनके सहयोगियों द्वारा अब तक कुल कितनी राशि की ठगी की गई है, आदि के संबंध में गहनता से अनुसंधान जारी है। इस कार्रवाई में थाना मण्डावा के कांस्टेबल विक्रम सिंह की विशेष भूमिका रही।

यह भी पढ़ें- Jaipur: महिला अपमान पर गरमाई सियासत, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के 'एक्सपोर्ट क्वालिटी' बयान पर भड़की महिला कांग्रेस
 
पुलिस ने मौके से आकाश विश्वकर्मा पुत्र दीपक (28), रमेश गुरूंग पुत्र गंगा बहादुर (40) निवासी बसन्त विहार साउथ दिल्ली, किस्मत गजनेर पुत्र दलबहादुर (31) निवासी सदर दार्जलिंग वेस्ट बंगाल, आशीष ओझा पुत्र अर्जुन (35) निवासी सुखिया पोखरी दार्जलिंग वेस्ट बंगाल, अमित पॉल पुत्र अखिल पॉल (37) निवासी हींगेग जिला इम्फाल मणिपुर, कुशाल थापा पुत्र गणेश (28) निवासी इम्फाल वेस्ट मणिपुर हॉल शिलांग मेघालय, मौसे चिंगरा पुत्र होली से (29) निवासी किफरी नागालैण्ड हाल महिपालपुर दक्षिण दिल्ली, पैट्रिक जोनुसंगा माता जूली जोथनपुली (28) निवासी आइजोल मीजोरम, जुबलिया पुत्री टीएच खुबा (29) निवासी सेनापति कारोंग मणिपुर, अप्सरा प्रधान पत्नी अमित पॉल (28) निवासी सेकमाई हाल मंत्रिपोखरे इम्फाल वेस्ट मणिपुर, चिइजोतेउ लेचु पुत्री केवजो (31) निवासी प्फुतेसेरो जिला फेक नागालैण्ड, जंगमिनखय डोंगल पुत्र सीकम (30) निवासी चुरचांदपुर मणिपुर हाल साउस वेस्ट दिल्ली और मोनू कुमार पुत्र शेर सिंह (21) निवासी चंगेरी जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed