सब्सक्राइब करें

Jhunjhunu Election Result Live: भाजपा प्रत्याशी की हुई जीत, कांग्रेस के अमित ओला को 42 हजार वोटों से हराया

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 23 Nov 2024 12:46 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

राजस्थान की झुंझुनूं विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आज सामने आ गए हैं। यहां भाजपा के राजेन्द्र भांबू की जीत हो गई है। उन्होंने कांग्रेस के अमित ओला को हरा दिया है।

Jhunjhunu Election Result Live Close contest in Jhunjhunu assembly will Rajendra Gudha wonders in by-election
झुंझनू उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

12:46 PM, 23-Nov-2024
राजस्थान की झुंझुनूं विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आज सामने आ गए हैं। यहां भाजपा के राजेन्द्र भांबू की जीत हो गई है। उन्होंने कांग्रेस के अमित ओला को 42599 वोटों से हरा दिया है।
12:23 PM, 23-Nov-2024
20वें राउंड की गिनती में भाजपा आगे
झुंझुनू विधानसभा उपचुनाव में 20वें राउंड की गिनती खत्म हो गई है। 20वें राउंड की गिनती खत्म होने के बाद भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र भांबू 39616 वोटों से आगे चल रहे हैं।
11:06 AM, 23-Nov-2024

12वें राउंड की गिनती में भाजपा आगे
झुंझुनू विधानसभा उपचुनाव में 12वें राउंड की गिनती खत्म हो गई है। 12वें राउंड की गिनती खत्म होने के बाद भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र भांबू निर्दलीय प्रत्याशी राजेंद्र सिंह गुढ़ा से 22421 मतों से आगे चल रहे हैं। 

09:18 AM, 23-Nov-2024

Jhunjhunu Election Result Live: भाजपा प्रत्याशी की हुई जीत, कांग्रेस के अमित ओला को 42 हजार वोटों से हराया

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस के बृजेन्द्र सिंह ओला जीते थे। उन्हें कुल 86798 वोट मिले थे। जबकि बीजेपी के उम्मीदवार निशीत कुमार को 57935 वोट मिले थे। बृजेन्द्र सिंह ओला ने लोकसभा चुनाव जीतने के बाद विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। इसलिए इस सीट पर उपचुनाव हुए हैं।

झुंझुनूं विधानसभा सीट पर वर्ष 2018 में 70, 2023 में 71 और इस बार 66 प्रतिशत मतदान हुआ है। ये सीट कांग्रेस की गढ़ है। बीते 6 चुनाव कांग्रेस ही यहां से जीतती आई है।

झुंझुनूं विधानसभा सीट पर ओला परिवार का दबदबा रहा है। यह सीट बृजेंद्र ओला के सांसद बनने के बाद खाली हुई है। इस सीट पर कांग्रेस ने सांसद बृजेंद्र ओला के बेटे अमित ओला व बीजेपी से राजेंद्र भांबू ने चुनाव लड़ा है। लेकिन यहां सबसे ज्यादा चर्चा निर्दलीय राजेंद्र गुढ़ा की है। गुढ़ा कितने वोट काटेंगे इस पर चुनावों का नतीजा निर्भर करेगा। 

यहां पढ़ें ताजा अपडेट...
झुंझुनूं में राजेंद्र गुढ़ा ने चौंकाया, 4 राउंड की गिनती में गुढ़ा सभी को पछाड़ कर पहले नंबर पर आए
झुंझुनूं में निर्दलीय राजेंद्र गुढ़ा पहले नंबर पर, 2253 की लीड बनाई
कांग्रेस के अमित ओला तीसरे नंबर पर खिसके

विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed