सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Tragic accident in Jhunjhunu, husband, wife and son seriously injured

Jhunjhunu News: झुंझुनूं में टेंपो पलटा, परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं Published by: झुंझुनू ब्यूरो Updated Sun, 01 Feb 2026 11:39 AM IST
विज्ञापन
सार

राजस्थान के झुंझुनूं जिले में जाखोद रोड पर तेज रफ्तार टेंपो के सामने अचानक नीलगाय आ गई, जिससे टेंपो बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में पति-पत्नी और उनका 15 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए।

Tragic accident in Jhunjhunu, husband, wife and son seriously injured
घटना में घायल विक्रम, लक्ष्मी और सुवालाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

राजस्थान के झुंझुनूं जिले में आज सुबह एक भयावह हादसा हो गया। सूरजगढ़ थाना इलाके के जाखोद रोड पर राजवीरपुरा के पास तेज रफ्तार टेंपो अचानक पलट गया, जब उसके सामने नीलगाय आ गई। इस दुर्घटना में टेंपो में सवार पति-पत्नी और उनका 15 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Trending Videos

हादसे में घायल हुए हैं 38 वर्षीय सुवालाल, उनकी 33 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी और उनका 15 वर्षीय बेटा विक्रम। तीनों मूल रूप से ब्यावर जिले के रहने वाले हैं, लेकिन काम के सिलसिले में झुंझुनूं जिले के चिड़ावा में रह रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टेंपो तेज रफ्तार में चल रहा था। अचानक नीलगाय सामने आने के कारण टेंपो बेकाबू हो गया और पलट गया। हादसे के तुरंत बाद पास से गुजर रहे लोगों ने घायलों को संभाला और प्राइवेट वाहनों की मदद से अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने टोंक को दिया 370 करोड़ का तोहफा, बोले- कांग्रेस के पंजे ने देश को किया गंजा

प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि तेज रफ्तार और नीलगाय के अचानक रास्ते में आने के कारण ड्राइवर टेंपो को कंट्रोल नहीं कर सका। दुर्घटना के दौरान सड़क पर एक समय ट्रैफिक जाम भी लग गया। डॉक्टरों का कहना है कि तीनों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed