सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Jhunjhunu News: Police station staff present on line after death of youth during custody

Jhunjhunu News: हिरासत के दौरान युवक की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, एसपी ने थाना स्टाफ किया लाइन हाजिर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: झुंझुनू ब्यूरो Updated Tue, 15 Apr 2025 09:16 AM IST
विज्ञापन
सार

झुंझुनूं जिले में SP ने पूरे थाने को ही लाइन हाजिर कर दिया। वो भी इसलिए थाने में पूछताछ के दौरान युवक कि मौत हो गई, जिसके बाद से परिजनों ने थाने के बाहर दिया धरना और सभी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने की मांग की।

Jhunjhunu News: Police station staff present on line after death of youth during custody
थाने के बाहर धरने पर बैठे ग्रामीण और पप्पूराम मीणा का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

झुंझुनूं जिले के खेतड़ी थाने में चोरी के मामले में पूछताछ के लिए लाए युवक की मौत के मामले में लगातार आक्रोश बढ़ता जा रहा है। हालांकि एसपी ने पूरे थाने को लाइन हाजिर कर दिया है। परिजन और ग्रामीण अपनी अन्य मांगों को लेकर अड़े हुए हैं।

Trending Videos


जानकारी के मुताबिक करमाड़ी गांव में फरवरी माह में हुई ग्वार चोरी के मामले में पुलिस ने गत दिनों एक आरोपी को पकड़ा था। गिरफ्तार युवक ने बताया कि अजीतगढ़ के सिपुर निवासी पप्पूराम मीणा और तीन-चार अन्य लोग भी इस वारदात में शामिल थे, जिस पर पुलिस ने सिपुर निवासी पप्पूराम मीणा को कल हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए थाने लेकर आए, लेकिन रात को थाने में ही पप्पूराम मीणा की तबीयत बिगड़ गई। उसे पहले खेतड़ी और बाद में झुंझुनूं रेफर किया गया। वहां पर उसकी मौत हो गई। इस मामले में परिजनों का आरोप है कि पप्पूराम मीणा को पुलिस ने करीब एक हफ्ते से टॉर्चर कर रही है। उसके साथ थाने में हुई मारपीट के कारण उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने के सामने धरना दे रहे परिजन
पप्पूराम मीणा की मौत की सूचना पर ना केवल परिजन बल्कि बड़ी संख्या में ग्रामीण और मीणा समाज के लोग भी खेतड़ी पहुंच गए। थाने के सामने प्रदर्शन चल रहा है। इधर, इस मामले में एसपी शरद चौधरी ने खेतड़ी सीआई गोपाललाल जांगिड़ समेत पूरे थाने को लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं पुलिस लाइन से सीआई मांगीलाल मीणा समेत पूरा नया स्टाफ खेतड़ी भेज दिया है। बावजूद परिजन अभी तक विरोध कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- शिक्षा मंत्री ने संस्कृत महाविद्यालय के नवीन भवन का किया भूमि पूजन, लालसोट के पास होगा तैयार

परिजनों कि मांग पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करें
परिजनों का कहना है कि इन सभी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त किया जाना चाहिए। साथ ही वे डीएसपी और सीआई समेत सभी पुलिसकर्मियों पर हत्या की धाराओं में मामला दर्ज करने, परिवार को सहायता के लिए एक करोड़ रुपये की राशि देने और एक सरकारी नौकरी देने जैसी मांग कर रहे हैं। साथ ही चेतावनी दी है कि जब तक मांग नहीं मानी जाएगी। ना तो वे शव लेंगे, न ही पोस्टमार्टम कराएंगे और न ही धरनास्थल से वापस जाएंगे। सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से मौके पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता लगाया गया है। लगातार समझाइश का प्रयास चल रहा है।

ये भी पढ़ें-  नदी में जीप पलटने से तीन लोग घायल, लौटाना मेले से लौटते वक्त हादसा; ट्रॉमा सेंटर सिरोही रेफर

पूरे थाने को किया लाइन हाजिर
वहीं, एसपी शरद चौधरी ने एक अन्य जानकारी में बताया है कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के जो आदेश हैं। उसके मुताबिक पूरे थाने को लाइन हाजिर किया गया है। वहीं, पोस्टमार्टम भी न्यायिक मजिस्ट्रेट की देखरेख में मेडिकल बोर्ड द्वारा पूरी वीडियोग्राफी के साथ करवाया जाएगा। साथ ही इस मामले की जांच एएसपी मुख्यालय देवेंद्र सिंह को सौंपी गई है, ताकि लाइन हाजिर किए गए पुलिसकर्मियों में से जिसकी भी यदि कोई लापरवाही या फिर दोष मिलता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जा सके। उन्होंने बताया कि मृतक के परिवार के साथ झुंझुनूं पुलिस की पूरी सहानुभूति है, जो भी यदि दोषी होगा तो कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed