{"_id":"69a972f4f8df1912a40c9a5e","slug":"jodhpur-news-bomb-threat-email-triggers-evacuation-of-dj-rural-court-security-teams-launch-search-operation-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur News: जोधपुर की डीजे ग्रामीण कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही खाली कराया परिसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur News: जोधपुर की डीजे ग्रामीण कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही खाली कराया परिसर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: जोधपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 05:42 PM IST
विज्ञापन
सार
ई-मेल के जरिए बम की धमकी मिलने के बाद जोधपुर के डीजे ग्रामीण कोर्ट में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत परिसर खाली करवाकर डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते की मदद से तलाशी अभियान चलाया।
जोधपुर की डीजे ग्रामीण कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जोधपुर में आज सुबह डीजे ग्रामीण कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद पुलिस ने एहतियात के तौर पर तुरंत कार्रवाई करते हुए कोर्ट परिसर को खाली करवा दिया और सुरक्षा जांच शुरू कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस और जांच एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंच गईं।
पुलिस के अनुसार गुरुवार सुबह कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी ई-मेल के माध्यम से दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे कोर्ट परिसर को अपने कब्जे में लेकर तलाशी अभियान शुरू किया। सुरक्षा के मद्देनजर अधिवक्ताओं, कर्मचारियों और वहां मौजूद अन्य लोगों को परिसर से बाहर निकाल दिया गया।
मौके पर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमें भी पहुंचीं और कोर्ट परिसर के चप्पे-चप्पे की बारीकी से जांच की गई। कई घंटों तक चले सघन तलाशी अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।
ये भी पढ़ें: Rajasthan: राजस्थान के नागौर जिले में डीजल टैंकर-ट्रक की भिड़ंत; आग का भीषण तांडव, ढाई घंटे बाद पाया गया काबू
डीसीपी पीडी नित्या ने बताया कि धमकी वाले ई-मेल की गंभीरता से जांच की जा रही है। फिलहाल कोर्ट परिसर की पूरी तरह तलाशी ली जा चुकी है और किसी भी प्रकार की विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है। ई-मेल भेजने वाले की पहचान के लिए साइबर टीम को भी जांच में लगाया गया है।
गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों में राजस्थान हाईकोर्ट को भी कई बार इस तरह के धमकी भरे ई-मेल मिल चुके हैं। इससे पहले 17 फरवरी को जोधपुर और जयपुर बेंच को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। वहीं 6 फरवरी 2026 को भी इसी तरह की धमकी के बाद दोनों परिसरों को एहतियात के तौर पर खाली कराया गया था। लगातार मिल रही इन धमकियों के कारण न्यायिक कार्रवाई भी प्रभावित हो रही है।
Trending Videos