सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: Shekhawat Hails Military Strength Before Vayu Shakti, Confident of Bengal Poll Victory

Jodhpur News: वायु शक्ति अभ्यास से पहले शेखावत ने सैन्य ताकत पर जताया गर्व, बंगाल चुनाव में जीत का दावा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Fri, 27 Feb 2026 12:18 PM IST
Jodhpur News: Shekhawat Hails Military Strength Before Vayu Shakti, Confident of Bengal Poll Victory
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत आज जोधपुर प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने अपने आवास पर आमजन से मुलाकात की और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इसके बाद वे जैसलमेर के लिए रवाना हुए, जहां पोकरण में आयोजित वायुसेना के युद्ध अभ्यास वायु शक्ति 2026 में शामिल होंगे।

पत्रकारों से बातचीत में शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत की सैन्य क्षमता और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को लेकर अभूतपूर्व कार्य हुआ है। उन्होंने कहा कि एक ओर देश की सामरिक ताकत बढ़ी है, वहीं दूसरी ओर रक्षा उपकरणों के स्वदेशी निर्माण में भी उल्लेखनीय प्रगति हुई है।

ये भी पढ़ें: Rajasthan: पशुधन बीमा योजना पर विधानसभा में हंगामा; मंत्री–विपक्ष के बीच तमीज-तहजीब तक पहुंची बात

उन्होंने कहा कि जो भारत एक दशक पहले रक्षा क्षेत्र में दुनिया के बड़े आयातकों में शामिल था, वह अब निर्यातक देश बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट तेजस, विभिन्न मिसाइल प्रणालियां और बुलेट प्रूफ जैकेट जैसे उपकरण अब देश में ही निर्मित किए जा रहे हैं।  वायु शक्ति प्रदर्शन के माध्यम से राष्ट्रपति के समक्ष भारतीय वायुसेना की आधुनिक तकनीकी क्षमता प्रदर्शित की जाएगी, जिससे सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों का मनोबल और विश्वास मजबूत होगा।

शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री की आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति केवल भारत ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी स्पष्ट है। उन्होंने कहा कि जो देश आतंकवाद को बढ़ावा देते थे, वे आज स्वयं उसी आग में झुलसते नजर आ रहे हैं। उनके अनुसार, दुनिया अब शांति और स्थिरता की दिशा में आगे बढ़ रही है और भारत सदैव शांति, करुणा और सह-अस्तित्व का संदेश देता रहा है।

पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनावों में ममता बनर्जी और उनकी पार्टी का सफाया होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संकल्प है कि देश के किसी भी हिस्से में घुसपैठियों को रहने नहीं दिया जाएगा और इस दिशा में कड़े कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

झांसी में रेलवे मजिस्ट्रेट की चेकिंग से मुस्तरा स्टेशन पर मचा हड़कंप, 178 यात्रियों से वसूला 1.18 लाख का जुर्माना

27 Feb 2026

होली का त्योहार नजदीक, रंग-गुलाल व पिचकारी की दुकानें सजीं

26 Feb 2026

पिता-पुत्री के आत्महत्या के मामले में अभी तक नहीं पकड़े गए आरोपी

26 Feb 2026

एसआईआर: बीएलओ के नोटिसों का निस्तारण करने से मतदाताओं को मिली राहत

26 Feb 2026

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र समेत तीन घायल

26 Feb 2026
विज्ञापन

बिठूर महोत्सव में यूफोरिया बैंड के साथ पहुंचे पलाश, गानों पर नाचते रहे लोग

26 Feb 2026

VIDEO: शोषण के खिलाफ शिक्षकों ने किया आरपार की लड़ाई का एलान

26 Feb 2026
विज्ञापन

कानपुर में सड़क हादसा, खुले नाले में गिरी वैन, तीन महिलाएं घायल

26 Feb 2026

VIDEO: रावल में हुई लठामार होली, मंदिर में उड़ा अबीर-गुलाल

26 Feb 2026

अलीगढ़ के मंगलायतन विश्वविद्यालय में हरियाणवी गायक अजय हुड्डा की स्टार नाइट

26 Feb 2026

कुरुक्षेत्र: लड़के-लड़कियों को होली खेलने से रोका तो दिया धरना, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय काम मामला

26 Feb 2026

VIDEO: एसडी सिंह बैसवारा भारतीय जन उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

26 Feb 2026

Datia News: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भर्ती में फर्जी अंकसूची का खुलासा, 17 आवेदन निरस्त

26 Feb 2026

Ujjain News: सेवाधाम आश्रम में एक साल में 17 बच्चों की मौतों का हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, PIL के दिए निर्देश

26 Feb 2026

जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन के अलीगढ़ चैप्टर एवं महिला विंग का शपथ ग्रहण

26 Feb 2026

बिठूर महोत्सव में पलाश सेन ने झुमाया, जमकर थिरके शहरवासी

26 Feb 2026

UP में आज क्या-क्या हुआ? जानें UP की बड़ी खबरें | 26 फरवरी 2026 | UP Ki Baat | UP News

26 Feb 2026

Mandsaur News: पुलिस पर आरोप लगाने वाली पत्नी ने की वाहिद उर्फ भय्यू लाला की हत्या, दो सहयोगी गिरफ्तार

26 Feb 2026

Bareilly News: 'शिवोहम' में बही भक्ति की रसधार, लेजर शो ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

26 Feb 2026

नोएडा के बड़े निजी स्कूल की बड़ी लापरवाही, UKG का बच्चा सात घंटे बस में रहा बंद

26 Feb 2026

Haridwar: कुंभ 2027 की तैयारियों पर बैठक, अमृत स्नान पर निकाली जाएंगी भव्य पेशवाईयां

26 Feb 2026

Rajasthan: CM के शहर में शराब को लेकर बवाल, कंटेनर में चल रहे ठेके को महिलाओं ने लगाई आग

26 Feb 2026

MP News: कार का कांच तोड़कर 10 लाख उड़ाने वाले अंतर्राज्यीय गैंग के दो आरोपी गिरफ्तार, 15 घंटे में पर्दाफाश

26 Feb 2026

15 दिन की सख्ती पर अब सूखे नशे का कारोबार फिर हरा-भरा, बैठक में सांसद और जिलाध्यक्ष ने उठाया मुद्दा

26 Feb 2026

Jabalpur News: शिकार के लिए बिछाए गए करंट की चपेट में आने से दो की मौत, लोहे का सरिया बना हादसे की वजह

26 Feb 2026

दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन में मिली जीत के बाद अधिवक्ताओं का जश्न

26 Feb 2026

VIDEO: सिर में घुसी कील के साथ थाने पहुंचा युवक, पुलिसकर्मियों के भी उड़ गए होश

26 Feb 2026

महोबा: हाईवे पर रखी घायल की चारपाई, पांच घंटे लगा रहा जाम

26 Feb 2026

कानपुर: कल्याणपुर में पेड़ कटवा लकड़ी उठाना भूला वन विभाग

26 Feb 2026

कानपुर: बिठूर महोत्सव की हुई शुरुआत, मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने स्टालों का निरीक्षण किया

26 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed