सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: Rajasthan Judicial Service Exam 2025 Result Declared, Women Dominate Top Ranks

Jodhpur News: राजस्थान न्यायिक सेवा परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित, टॉप रैंक में महिलाओं का दबदबा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Fri, 19 Dec 2025 06:51 PM IST
विज्ञापन
सार

आरजेएस 2025 के परिणामों में महिलाओं की शानदार सफलता देखने को मिली है। कुल 44 पदों पर घोषित नतीजों में 28 महिलाओं ने चयनित होकर न्यायिक सेवा में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। मेरिट लिस्ट के शीर्ष स्थानों पर महिलाओं का वर्चस्व रहा।
 

Jodhpur News: Rajasthan Judicial Service Exam 2025 Result Declared, Women Dominate Top Ranks
राजस्थान हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान न्यायिक सेवा परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया गया है। कुल 44 पदों के लिए आए परिणामों में इस बार भी महिलाओं का दबदबा देखने को मिला है। चयनित अभ्यर्थियों में 28 महिलाएं जज बनी हैं। मेरिट लिस्ट के टॉप-5 स्थानों पर सभी महिलाएं शामिल हैं, जबकि टॉप-10 में केवल एक पुरुष अभ्यर्थी जगह बना पाया है।
Trending Videos


हाईकोर्ट प्रशासन द्वारा जारी परिणाम के अनुसार मधुलिका यादव ने 205.5 अंक प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। प्रज्ञा गांधी 204 अंकों के साथ दूसरे और अंबिका राठौड़ 196 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। टॉपर मधुलिका यादव ने बताया कि पहले प्रयास में वे प्रारंभिक परीक्षा भी पास नहीं कर पाई थीं, लेकिन दूसरे प्रयास में उन्होंने टॉप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan: ‘मालपुरा में आजादी के 75 वर्षों में 800 हिंदू परिवारों का पलायन’, 22 दिसंबर को जन आंदोलन का

परिणाम के साथ ही हाईकोर्ट प्रशासन ने वर्गवार कट-ऑफ भी जारी की है-

सामान्य वर्ग : 190.5
सामान्य विधवा : 155.5
सामान्य भूतपूर्व सैनिक : 131
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग : 182
अन्य पिछड़ा वर्ग : 168
अति पिछड़ा वर्ग : 142
अनुसूचित जाति : 146
अनुसूचित जनजाति : 157.5
दिव्यांगजन : 135
दिव्यांगजन : 141.5

जोधपुर की स्वाति जोशी छठे प्रयास में बनीं जज

आरजेएस में 14वीं रैंक हासिल करने वाली जोधपुर की स्वाति जोशी शादीशुदा हैं। उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग श्रेणी में 183 अंक प्राप्त कर अंतिम चयन सूची में स्थान बनाया। 

स्वाति जोशी ने बताया कि उन्होंने 2015 में एलएलबी पूरी की थी और 2016 से लगातार आरजेएस की तैयारी कर रही थीं। यह उनका छठा प्रयास था। उन्होंने छह बार मेंस परीक्षा दी और चार बार इंटरव्यू तक पहुंचीं।

अपनी सफलता को लेकर उन्होंने कहा कि अपने लक्ष्य से भटकना नहीं चाहिए। प्रयास कभी नहीं छोड़ने चाहिए, एक दिन सफलता जरूर मिलती है। स्वाति ने प्रारंभिक शिक्षा बाड़मेर से प्राप्त की और जयपुर से एलएलबी व एलएलएम की पढ़ाई पूरी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed