सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Karauli News ›   Karauli: Indecent behaviour with SDM who came to remove encroachment in Todabhim

Karauli: टोडाभीम में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में विवाद, एसडीएम से उलझी महिला ने की खींचतान, देखें वीडियो

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 13 Sep 2024 04:57 PM IST
विज्ञापन
सार

ग्रामीणों का आरोप है कि एसडीएम खातेदारी भूमि पर बने मकानों को अनुचित तरीके से हटाने की कार्रवाई कर रही थीं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे विवाद बढ़ गया।

Karauli: Indecent behaviour with SDM who came to remove encroachment in Todabhim
एसडीएम से उलझी महिला को हटाते पुलिस कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

टोडाभीम में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान विवाद उत्पन्न हो गया, जिसमें तत्कालीन एसडीएम के साथ अभद्रता और खींचतान की गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि एसडीएम खातेदारी भूमि पर बने मकानों को हटाने की कार्रवाई कर रही थीं, जिसे ग्रामीणों ने अनुचित और मनमानी करार दिया है। इसके साथ ही एसडीएम पर अवैध वसूली के भी आरोप लगाए गए हैं। घटना के दो दिन पहले एसडीएम का टोडाभीम से ट्रांसफर हो चुका था। इस विवाद को लेकर अब तक किसी भी पक्ष ने कोई एफआईआर दर्ज नहीं की है।

Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में करौली के एसपी सुजीत शंकर ने मामले का संज्ञान लिया। मौके पर तैनात पुलिस बल की लापरवाही मानी गई है, जिसके चलते ड्यूटी ऑफिसर एएसआई बने सिंह को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, थानाधिकारी दिलीप वर्मा को लाइन हाजिर कर 17 सीसीए के तहत नोटिस जारी किया गया है। एसपी सुजीत शंकर ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था को किसी भी स्थिति में बिगड़ने नहीं दिया जाएगा और इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। टोडाभीम में प्रशासन और ग्रामीणों के बीच यह विवाद अब जिलेभर में चर्चा का विषय बन गया है। प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed