{"_id":"673d586f8aaa62383d035c08","slug":"karauli-news-district-congress-committee-organized-a-program-on-the-birth-anniversary-of-indira-gandhi-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karauli News: पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर हुआ कार्यक्रम, जिला कांग्रेस कमेटी ने दी पुष्पांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karauli News: पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर हुआ कार्यक्रम, जिला कांग्रेस कमेटी ने दी पुष्पांजलि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 20 Nov 2024 09:03 AM IST
विज्ञापन
सार
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी ने देश के लिए उनके योगदान को याद करते उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। पीसीसी सचिव भूपेंद्र भारद्वाज भवन पर आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यकर्ताओं ने देश के प्रति इंदिरा गांधी के योगदान को याद कर उनके प्रति सम्मान प्रकट किया। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Trending Videos
इस अवसर पर प्रमुख नेताओं ने इंदिरा गांधी के जीवन और देश निर्माण में उनके योगदान पर अपने विचार साझा किए। प्रदेश महासचिव कन्हैयालाल शर्मा ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश की प्रगति और एकता के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया। उनकी दूरदर्शिता और नेतृत्व ने देश को अनेक चुनौतियों से उबारा। सभी को उनके आदर्शों और सिद्धांतों को अपनाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सचिव भूपेन्द्र भारद्वाज ने कहा कि इंदिरा गांधी का जीवन देशभक्ति, साहस और नेतृत्व का प्रतीक है। उनके नेतृत्व में भारत ने अनेक महत्वपूर्ण बदलाव देखे। उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।
उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए इंदिराजी का योगदान हर क्षेत्र में अद्वितीय था। चाहे वो हरित क्रांति हो, बैंकों का राष्ट्रीयकरण हो या बांग्लादेश को स्वतंत्र कराने में भारत का समर्थन। उन्होंने अपने अदम्य साहस और दूरदर्शिता से देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। सबको उनके सिद्धांतों और आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश के विकास और प्रगति के लिए कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए।
इस अवसर पर पीसीसी सचिव पुष्पेंद्र मीना, पीसीसी सदस्य महेंद्र सूरौठिया, जिला कांग्रेस सचिव शिवकुमार शर्मा, अफजल कुरैशी, शहर ब्लॉक अध्यक्ष रामगोपाल माली, शहर मंडल अध्यक्ष प्रभाव चौधरी, रामगिलाश जाटव, अमित जिंदल, केशव सिंह माली आदि उपस्थित रहे।