सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Karauli News ›   Rajasthan Accident: Five killed in a horrific road accident in Karauli

Rajasthan Accident: करौली में भीषण सड़क हादसा, बस और कार की टक्कर में पांच की मौत; 15 की हालत गंभीर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 25 Dec 2024 10:40 AM IST
विज्ञापन
सार

Rajasthan Accident: करौली-गंगापुर मार्ग पर सलेमपुर के पास निजी बस और कार की भीषण भिड़ंत में पांच लोगों की मौत हो गई, जिसमें तीन महिलाएं शामिल हैं, जबकि बस में सवार एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। 

Rajasthan Accident: Five killed in a horrific road accident in Karauli
करौली में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान के करौली जिले के करौली-गंगापुर मार्ग पर कल रात एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। घटना सलेमपुर गांव के पास हुई, जहां तेज रफ्तार से आ रही एक निजी बस ने कार को टक्कर मार दी। यह दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि कार में सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 15 लोगों की हालत गंभीर है।

Trending Videos


गंगापुर से करौली की ओर आ रही थी कार
बता दें कि यह हादसा उस समय हुआ जब कार गंगापुर से करौली की ओर जा रही थी। विपरीत दिशा से आ रही बस की तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते बस ने कार को सीधी टक्कर मारी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंदौर का रहने वाला था परिवार, अधिकतर लोगों की मौत
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों की पहचान नयन देशमुख, प्रीति भट्ट, मनस्वी देशमुख, खुश देशमुख और अनीता देशमुख के रूप में हुई है। ये सभी मूल रूप से इंदौर, मध्य प्रदेश के निवासी थे और वर्तमान में बड़ोदरा, गुजरात में रह रहे थे। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया यह दुर्घटना बस चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण हुई प्रतीत होती है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed