सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   BUNDI BJP SABHAPATI SAROJ AGRWAL JOIN TO SABHAPATI PADHBHAR

Bundi News: बूंदी में सरोज अग्रवाल बनीं सभापति, कहा- शहर को स्मार्ट सिटी बनाने का रहेगा प्रयास

Kota bureau कोटा ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 06:00 PM IST
विज्ञापन
सार

बूंदी में भाजपा पार्षद सरोज अग्रवाल ने शनिवार को सभापति का पद ग्रहण कर लिया है। उन्होंने कहा कि बूंदी को स्मार्ट सिटी बनाने की कोशिश करेंगी।  

BUNDI BJP SABHAPATI SAROJ AGRWAL JOIN TO SABHAPATI PADHBHAR
बूंदी में बीजेपी की सरोज अग्रवाल ने सभापति का पद ग्रहण किया।
विज्ञापन

विस्तार

 

Trending Videos

बूंदी नगर परिषद की नवनियुक्त सभापति सरोज अग्रवाल ने शनिवार को विधिवत पूजा-अर्चना के बाद सभापति पद का कार्यभार संभाला। अधीक्षण अभियंता अरुणेश शर्मा ने उन्हें पदभार ग्रहण करवाया। अग्रवाल ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगी। उनका पहला प्रयास शहर को स्वच्छ रखना होगा, और शहर में घूम रहे गोवंश को गौशालाओं में पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बूंदी को पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करने के लिए नए आयाम स्थापित किए जाएंगे। 

राज्य सरकार ने गुरुवार को सरकारी भूमि पर कब्जा और अतिक्रमण करने के मामले में बूंदी नगर परिषद की सभापति मधु नुवाल को सस्पेंड कर दिया था। उन पर पद के दुरुपयोग के आरोप थे। इस मामले में उपनिदेशक (क्षेत्रीय) स्थानीय निकाय विभाग कोटा से जांच करवाई गई थी। आरोपों की पुष्टि के बाद कार्रवाई की गई। शुक्रवार रात को ही सरोज अग्रवाल को सभापति बनाने की घोषणा हो गई थी। इसके बाद कोटा रोड पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जश्न भी मनाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


बधाइयों का तांता लगा
पदभार संभालने के बाद नगर परिषद में सरोज अग्रवाल को बधाई देने वालों का तांता लग गया। इस अवसर पर नगर परिषद के बाहर कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए आतिशबाजी की। जैसे ही बीती रात सरोज अग्रवाल के सभापति बनने की सूचना बूंदी पहुंची, कार्यकर्ताओं ने कोटा रोड पर आतिशबाजी कर जश्न मनाया। भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल का भी कार्यकर्ताओं और आम जनता ने साफा बांधकर और माला पहनाकर स्वागत किया। समारोह में तालेड़ा उप प्रधान राधेश्याम गुर्जर, नगर परिषद के कर्मचारी, व्यापारी, जनप्रतिनिधि, और शहर के लोग मौजूद थे।

स्मार्ट सिटी बनाने के लिए करेंगे प्रयास
अग्रवाल ने जोर देकर कहा कि केंद्र और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है, जिसके माध्यम से शहर का संपूर्ण विकास कराया जाएगा। उन्होंने नगर परिषद के सभी कर्मचारियों के साथ मिलकर काम करने का संकल्प लिया और कहा कि बूंदी को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए वे पूरे प्रयास करेंगी। शहर में वाहनों की सुविधा के लिए अंडरग्राउंड पार्किंग भी उनके एजेंडे में शामिल है। शहर के सभी 60 वार्डों में समानता के साथ कार्य किया जाएगा, और किसी भी जनप्रतिनिधि के साथ पक्षपात नहीं होगा। जहां-जहां पानी की उचित व्यवस्था नहीं है, वहां पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी, ताकि जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। स्वच्छता को लेकर उन्होंने बूंदी को नई पहचान देने का संकल्प लिया और कहा कि बूंदी का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा।

 

बूंदी में बीजेपी पार्षद बनी सरोज अग्रवाल, नवनियुक्त सभापति सरोज अग्रवाल ने किया पदभार ग्रहण,  ब

बूंदी में बीजेपी पार्षद सरोज अग्रवाल ने सभापति पद को ग्रहण किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed