फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota News: Car Goes Out of Control While Avoiding Buffaloes, Runs Onto Divider; Two Friends Killed

Kota News: भैंसों को बचाने के चक्कर में बेकाबू हुई कार, अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर दौड़ी, दो दोस्तों की मौत

Mon, 13 Jul 2026 01:13 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Mon, 13 Jul 2026 01:13 PM IST
सार

भैंसों के झुंड को बचाने के प्रयास में एक तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार हो गई। शहर में हैंगिंग ब्रिज के पास भीषण सड़क हादसे में कार सवार दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Kota News: Car Goes Out of Control While Avoiding Buffaloes, Runs Onto Divider; Two Friends Killed
सड़क हादसे में कार पूरी तरह से हुई क्षतिग्रस्त

विस्तार

जिले में हैंगिंग ब्रिज के पास सोमवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सड़क पर अचानक भैंसों का झुंड आ जाने से तेज रफ्तार कार का संतुलन बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। कार करीब 100 मीटर तक डिवाइडर पर दौड़ने के बाद लोहे की रेलिंग से टकराकर पलट गई।

विज्ञापन


नान्ता थाना एएसआई घमंडीलाल ने बताया कि देर रात हैंगिंग ब्रिज के पास सड़क हादसे की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर एक कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त अवस्था में मिली। कार में सवार विज्ञान नगर निवासी अमन चावला, दादाबाड़ी के गणेश तालाब निवासी कुंतेश वर्मा, वसंत विहार निवासी जगदीश झुमरानी और बोरखेड़ा निवासी दीपेश गंभीर रूप से घायल मिले। चारों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने अमन चावला और कुंतेश वर्मा को मृत घोषित कर दिया। वहीं जगदीश झुमरानी और दीपेश का निजी अस्पताल में उपचार जारी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jhalawar News: नशा तस्करी के आरोपियों पर बुलडोजर एक्शन, वन भूमि पर बनी करोड़ों की अवैध संपत्ति ध्वस्त
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चारों युवक नान्ता टोल प्लाजा पार कर कोटा की ओर आ रहे थे। हैंगिंग ब्रिज से पहले अचानक सड़क पर भैंसों का झुंड आ गया। उन्हें बचाने के प्रयास में चालक कार पर नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद कार डिवाइडर पर चढ़ गई और करीब 100 मीटर तक उसी पर दौड़ती हुई दूसरी ओर लोहे की रेलिंग से टकरा गई। घायलों के मित्र शुभांग ने बताया कि सभी दोस्त खाना खाकर वापस कोटा लौट रहे थे। कार जगदीश झुमरानी चला रहा था। हादसे के बाद उसने ही फोन कर अन्य दोस्तों को सूचना दी। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से घायलों को न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना की वजह सड़क पर अचानक आए भैंसों के झुंड को बचाने के दौरान कार का अनियंत्रित होना सामने आया है हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed