{"_id":"6a4e958ba48f79c26901c84f","slug":"the-union-minister-who-came-to-inspect-the-delhi-mumbai-expressway-gave-gifts-worth-crores-kota-news-c-1-1-noi1391-4482135-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: 'मेरे पास द्रौपदी की थाली है, मांगते-मांगते थक जाओगे', नितिन गडकरी ने CM भजनलाल से ऐसा क्यों कहा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: 'मेरे पास द्रौपदी की थाली है, मांगते-मांगते थक जाओगे', नितिन गडकरी ने CM भजनलाल से ऐसा क्यों कहा?
Thu, 09 Jul 2026 09:58 AM IST
कोटा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: कोटा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 09:58 AM IST
सार
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कोटा के लिए 550 करोड़ रुपये की लिंक रोड और 21 किलोमीटर लंबे ग्रीनफील्ड संपर्क मार्ग की घोषणा की। वहीं, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को संबोधित करते हुए उनका 'द्रौपदी की थाली' वाला बयान भी चर्चा का विषय बन गया। जानिए उन्होंने क्या कहा...
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया हाईवे का निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली से कोटा तक दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान बूंदी जिले के लबान के पास से राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी केंद्रीय मंत्री के साथ सड़क मार्ग से दरा टनल पहुंचे। वहीं, कोटा पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री का जोरदार स्वागत किया गया।
'एक्सप्रेस-वे सिर्फ सड़क नहीं, विकास का हाईवे है'
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि एक्सप्रेस-वे केवल आवागमन का माध्यम नहीं, बल्कि क्षेत्र के बहुआयामी विकास का हाईवे है। यह एक्सप्रेस-वे जिन क्षेत्रों से होकर गुजर रहा है, वहां रोजगार, उद्योग और निवेश के नए अवसर विकसित होंगे। उन्होंने कहा कि इस परियोजना का लगभग 80 प्रतिशत कार्य 1.10 लाख करोड़ रुपये की लागत से पूरा हो चुका है। अगले दो वर्षों में दिल्ली से मुंबई के नरीमन पॉइंट और जवाहरलाल नेहरू पोर्ट तक की यात्रा सड़क मार्ग से लगभग 12 घंटे में पूरी हो सकेगी।
आमसभा में सड़क परियोजनाओं की बड़ी सौगात
मंडाना स्थित गोपालपुरा माता मंदिर के पास आयोजित आमसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि नेशनल हाईवे-52 से मुकुंदरा वाइल्डलाइफ सेंचुरी को बाईपास करते हुए 8-लेन दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से जोड़ने के लिए एक लिंक रोड बनाया जाएगा, जिसकी अनुमानित लागत करीब 550 करोड़ रुपये होगी। इसके अलावा कोटा को बालापुरा के रास्ते दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से जोड़ने के लिए 21 किलोमीटर लंबे चार-लेन ग्रीनफील्ड संपर्क मार्ग के निर्माण की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि इन दोनों परियोजनाओं का कार्य अगले तीन महीनों के भीतर शुरू करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
'मेरे पास द्रौपदी की थाली है...', गडकरी का बयान चर्चा में
अपने संबोधन के दौरान नितिन गडकरी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से कहा, "मेरे पास द्रौपदी की थाली है। आप मांगते-मांगते थक जाएंगे, लेकिन मैं देते-देते कभी नहीं थकूंगा।" उन्होंने कहा कि उनके पास धन की कोई कमी नहीं है, लेकिन परियोजनाएं राष्ट्रीय राजमार्गों से संबंधित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बजट 10-20 करोड़ रुपये का हो या 1 लाख करोड़ रुपये का, घोषणाएं करने की क्षमता है, लेकिन हर घोषणा का एक उचित समय होता है।
यह भी पढ़ें: पहले सर्वे, फिर चुनाव ! OBC आयोग ने की चिट्ठी ने बढ़ाया पंचायत चुनावों का इंतजार
'फिक्स डिपॉजिट की चेकबुक पर पहले से साइन कर रखे हैं'
अपने संबोधन में गडकरी ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि "मेरे फिक्स डिपॉजिट में चेकबुक रखी है, जिस पर मैंने पहले से साइन कर रखे हैं। उसमें जितनी राशि चाहिए, आप भर लेना।" उनके इस बयान पर सभा में मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर स्वागत किया।