बारां में सनसनी: सोते युवक के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला, हमलावर फरार; जिंदगी की जंग लड़ रहा ट्रैक्टर चालक
पति के चिल्लाने की आवाज सुनकर घर में सो रहे सभी लोग उठ गए और उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया ममता ने बताया कि पति रामजीलाल का किसी से झगड़ा भी नहीं है। अभी सिर में फंसी कुल्हाड़ी को नहीं निकल गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के बारां जिले में देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। भंवरगढ़ थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक व्यक्ति पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। हमला इतना भयावह था कि कुल्हाड़ी का फाल उसके सिर में ही धंस गया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को पहले बारां जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।
भंवरगढ़ थाना प्रभारी गोपीलाल आर्य ने बताया कि देर रात सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया। प्रारंभिक जांच के बाद मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की विशेष टीमें गठित की गई हैं। वहीं, घायल के बयान दर्ज करने के लिए एक टीम कोटा भेजी गई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि रामजीलाल पर हमला किसने और किन कारणों से किया।
पढ़ें: राजस्थान के डूंगरपुर में बड़ा हादसा: नहाने गए छह बच्चों में से चार तालाब में डूबे, मौत; मामा के घर आए थे सभी
घायल की पत्नी ममता ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य रात में घर पर सो रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति घर में घुसा और सो रहे रामजीलाल के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर फरार हो गया। पति की चीख सुनकर परिवार के लोग जाग गए और उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया। ममता के अनुसार, रामजीलाल ट्रैक्टर चालक हैं और परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनका किसी से कोई विवाद भी नहीं है।
उधर, चिकित्सकों का कहना है कि फिलहाल घायल के सिर में धंसी कुल्हाड़ी को नहीं निकाला गया है। पहले उसकी स्थिति को स्थिर करने की कोशिश की जा रही है। डॉक्टरों के अनुसार, ऑपरेशन के दौरान ही कुल्हाड़ी निकाली जा सकेगी। प्रारंभिक जांच में सिर और मस्तिष्क में गंभीर चोट की आशंका जताई गई है।