सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota again dominates JEE-Advance results with both first and second ranks from Kota

Kota: JEE Advanced 2026 में कोटा का जलवा बरकरार! AIR-1 और AIR-2 दोनों शहर के नाम, तीसरी बार रचा इतिहास

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Mon, 01 Jun 2026 09:12 AM IST
विज्ञापन
सार

Kota: जेईई एडवांस्ड 2026 के परिणाम में एक बार फिर कोटा का दबदबा देखने को मिला। कोटा के शुभम कुमार ने ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की, जबकि उनके मित्र कबीर दूसरे स्थान पर रहे। टॉप-10 में कोटा के अर्नव गौतम ने भी सातवीं रैंक प्राप्त की। 

Kota again dominates JEE-Advance results with both first and second ranks from Kota
टॉपर दोस्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की ने देर रात देश और दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा संयुक्त प्रवेश परीक्षा (उन्नत) 2026 का परिणाम घोषित कर दिया। इस परीक्षा परिणाम में एक बार फिर अखिल भारतीय शीर्ष-10 में कोटा का दबदबा देखने को मिला है। परिणाम में कोटा के शुभम कुमार ने अखिल भारतीय प्रथम रैंक हासिल की है, जबकि उनके मित्र कबीर ने दूसरी रैंक प्राप्त की है। इस परीक्षा का परिणाम आज सुबह घोषित होना था, लेकिन इसकी घोषणा देर रात ही कर दी गई।



जश्न में डूबा कोटा, लौटने लगी पुरानी रौनक
परीक्षा परिणाम घोषित होते ही कोटा में एक बार फिर जश्न का माहौल बन गया। लगातार तीसरी बार ऐसा हुआ है जब संयुक्त प्रवेश परीक्षा (उन्नत) में अखिल भारतीय प्रथम रैंक कोटा के छात्र ने हासिल की है। इसके साथ ही पूरे देश में कोटा के कोचिंग संस्थानों का दबदबा एक बार फिर मजबूत हुआ है। एक समय छात्रों की संख्या में कमी आने से शिक्षा नगरी कोटा में मायूसी का माहौल था, लेकिन अब शहर में फिर से रौनक लौटती दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शीर्ष-10 में भी दिखा कोटा का दम
कोटा के ही रहने वाले अर्नव गौतम ने भी अखिल भारतीय शीर्ष-10 में जगह बनाते हुए सातवीं रैंक हासिल की है। इससे एक बार फिर साबित हुआ है कि देश की शीर्ष इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में कोटा के छात्रों का प्रदर्शन लगातार शानदार बना हुआ है।
विज्ञापन
Trending Videos


संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मुख्य) के टॉपर कबीर रहे दूसरे स्थान पर
अगर कबीर की बात करें तो वे पहले संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मुख्य) 2026 के टॉपर रह चुके हैं, लेकिन संयुक्त प्रवेश परीक्षा (उन्नत) में उन्हें दूसरी रैंक से संतोष करना पड़ा। वहीं, शुभम कुमार ने 360 में से 330 अंक हासिल कर देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया। शुभम पिछले कई वर्षों से कोटा में रहकर तैयारी कर रहे थे।

ये भी पढ़ें: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय, 20 जिलों में यलो अलर्ट; सवाई माधोपुर में सुबह बारिश

लगातार तीसरे साल कोटा से निकला देश का टॉपर
साल 2024 से 2026 तक लगातार तीन वर्षों से संयुक्त प्रवेश परीक्षा (उन्नत) की अखिल भारतीय प्रथम रैंक कोटा के छात्रों ने हासिल की है। वर्ष 2024 में वेद लाहोटी, 2025 में रजित गुप्ता और 2026 में शुभम कुमार ने यह उपलब्धि हासिल कर कोटा को देश की इंजीनियरिंग कोचिंग राजधानी के रूप में फिर से स्थापित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed