सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Two railway officials died after being buried under mud during construction of Dara underpass

Kota: दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक के नीचे चल रहा था काम, अचानक धंसी मिट्टी और चली गई दो अधिकारियों की जान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Fri, 29 May 2026 08:54 AM IST
विज्ञापन
सार

Kota: कोटा जिले में दरा की नाल के पास रेलवे अंडरपास निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। निरीक्षण कर रहे रेलवे के दो अधिकारी मिट्टी में दब गए, जिनकी अस्पताल में मौत हो गई। हादसे के बाद रेलवे प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं और ट्रेनों की गति पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

Two railway officials died after being buried under mud during construction of  Dara underpass
घटनास्थल की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान के कोटा जिले में नेशनल हाईवे-52 पर दरा की नाल के पास अंडरपास निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां मिट्टी के नीचे दबने से रेलवे के दो अधिकारियों की मौत हो गई। दोनों अधिकारी अंडरपास निर्माण कार्य के दौरान निगरानी कर रहे थे। हादसा दरा की नाल में बनाए जा रहे दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर अंडरपास के पास हुआ। दोनों शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है।





निरीक्षण के दौरान हुआ हादसा
रामगंजमंडी पुलिस उपाधीक्षक घनश्याम मीणा ने बताया कि रेलवे ट्रैक के नीचे बनाए जा रहे अंडरपास निर्माण कार्य का रेलवे अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जा रहा था। इसी दौरान रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर पंकज कुमार झा और जूनियर इंजीनियर प्रभात सिंह मिट्टी के नीचे दब गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मशीनरी की मदद से दोनों अधिकारियों को मिट्टी से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद रेलवे मंडल में मचा हड़कंप
घटना के बाद रेलवे मंडल में हड़कंप मच गया। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और वहां काम कर रहे मजदूरों से घटना की जानकारी ली। पुलिस और रेलवे प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है।
विज्ञापन
Trending Videos


हादसे की जांच के आदेश
सीनियर डीसीएम सौरभ जैन ने बताया कि हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जिस स्थान पर हादसा हुआ है, वहां से गुजरने वाली ट्रेनों पर 10 किलोमीटर प्रति घंटे की गति सीमा लागू कर दी गई है। साथ ही ट्रेनों को रोक-रोककर और धीमी गति से निकालने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें: सहकारिता मंत्री गौतम दक के खिलाफ पुलिसकर्मी से गाली-गलौच मामले में FIR दर्ज

पुश ब्लॉक तकनीक से बन रहा था अंडरपास
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, दरा की नाल में अंडरपास निर्माण के लिए पुश ब्लॉक तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। इस तकनीक में तीन ब्लॉकों के जरिए अंडरपास तैयार किया जा रहा है। इन ब्लॉकों को रेलवे पटरी के नीचे स्थापित किया जा रहा था। दोनों इंजीनियर इसी कार्य की निगरानी और निरीक्षण के लिए मौके पर मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed