सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota News: Murder of 10-Year-Old Mayank Solved, Juvenile Friend Killed Him With Stone; Tried to Burn Body

Kota News: 10 वर्षीय मयंक की हत्या का पर्दाफाश, नाबालिग दोस्त ने पत्थर से हमला कर ली जान, शव जलाने का प्रयास

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Thu, 28 May 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
सार

कोटा में झाड़ियों से मिले 10 वर्षीय मासूम के शव मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए एक नाबालिग को निरुद्ध किया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी नशे का आदी है और उसने पत्थर से हमला कर बच्चे की हत्या की और बाद में शव को जलाने की कोशिश भी की।

Kota News: Murder of 10-Year-Old Mayank Solved, Juvenile Friend Killed Him With Stone; Tried to Burn Body
दस साल के मयंक की हत्या का पर्दाफाश, नाबालिग दोस्त निरुद्ध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिले में झाड़ियों के बीच 10 वर्षीय मासूम का शव मिलने के सनसनीखेज मामले की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग को निरुद्ध किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी नाबालिग ने मासूम मयंक के सिर पर पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। यह वारदात रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में हुई थी, जहां मंगलवार देर रात पुलिस ने झाड़ियों से बच्चे का क्षत-विक्षत शव बरामद किया था।



पुलिस उपाधीक्षक डॉ. पूनम चौहान ने बताया कि मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध नाबालिग को निरुद्ध कर पूछताछ की, जिसमें चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। पुलिस के अनुसार आरोपी ने मयंक के सिर और गर्दन पर हमला किया था। हत्या के बाद उसने शव को जलाने की भी कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो पाया और मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Burning Car: चलती कार बनी आग का गोला, अजमेर में एक ही परिवार के चार लोगों की जिंदा जलकर मौत; बिलख उठे परिजन
विज्ञापन
Trending Videos


पुलिस ने बताया कि शव बरामद होने के दौरान बच्चे के कपड़े अस्त-व्यस्त अवस्था में मिले थे। ऐसे में पुलिस शारीरिक शोषण की संभावना को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

जांच में यह भी सामने आया है कि मृतक मयंक और आरोपी नाबालिग आपस में अच्छे दोस्त थे और अक्सर साथ खेलते थे। हालांकि मयंक के परिजनों को आरोपी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। पुलिस को यह भी पता चला है कि आरोपी नाबालिग ने पढ़ाई छोड़ दी थी और अधिकांश समय इधर-उधर घूमता रहता था।

पुलिस के अनुसार आरोपी नशे का आदी बताया जा रहा है। यह भी पता चला है कि आरोपी अश्लील वीडियो देखने का शौकीन था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed