Python Attack: थर्मल प्लांट में पानी का वाल्व खोलने पहुंचे मजदूर पर 12 फीट अजगर का हमला, 20 मिनट तक चला संघर्ष
Python Attack On Worker: कोटा थर्मल प्लांट में पानी का वाल्व खोलते समय मजदूर पर 12 फीट अजगर ने हमला कर दिया। साथी मजदूरों ने 20 मिनट की मशक्कत के बाद उसे बचाया। घटना के बाद मजदूर संघ ने प्लांट में सफाई और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए।
विस्तार
कोटा जिले के थर्मल प्लांट में सोमवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया, जब पानी का वाल्व खोलने गए मजदूर नंद सिंह पर करीब 12 फीट लंबे अजगर ने हमला कर दिया। मजदूर जैसे ही झाड़ियों के बीच से गुजर रहा था, पहले से छिपा अजगर अचानक उस पर टूट पड़ा और दोनों पैरों में कसकर कुंडली मार ली। बताया गया है कि अजगर मजदूर को निगलने की कोशिश कर रहा था, लेकिन नंद सिंह ने किसी तरह उसके मुंह को अपनी ओर आने नहीं दिया।
20 मिनट तक चला मजदूर और अजगर के बीच संघर्ष
हमले के दौरान मजदूर की चीख-पुकार सुनकर उसके साथी मौके पर दौड़े। उन्होंने लाठियों और डंडों की मदद से अजगर को हटाने की कोशिश की। यह संघर्ष लगभग 20 मिनट तक चला, जिसके बाद मजदूर को अजगर की पकड़ से छुड़ाया गया। बचाने के बाद मजदूरों ने गुस्से में आकर अजगर पर लाठियों से हमला किया और उसे मार डाला।
सफाई व्यवस्था पर सवाल, मजदूर संघ ने जताई नाराजगी
थर्मल मजदूर संघ के अध्यक्ष राम सिंह शेखावत ने इस घटना पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्लांट परिसर में लंबे समय से सफाई व्यवस्था की भारी लापरवाही बरती जा रही है, जिसके चलते घनी झाड़ियां जानलेवा रूप ले चुकी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सफाई कागजों में दिखाई जाती है, जबकि वास्तविक स्थिति इससे बिल्कुल अलग है।
यह भी पढ़ें- Dharmendra Passes Away: राजस्थान से भी था शोले के 'वीरू' का नाता, मुंबई में रहकर बीकानेर के लिए किया था यह काम
शेखावत ने बताया कि प्लांट क्षेत्र में पहले भी भालू और तेंदुए जैसे जंगली जानवर छिपते पाए जा चुके हैं, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। उन्होंने प्रशासन से मजदूरों की सुरक्षा हेतु तुरंत ठोस कदम उठाने की मांग की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.