सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota News: ‘year 2026-27 is bringing many gifts of development’, Speaker Om Birla listed schemes

Kota News: ‘साल 2026-27 ला रहा है विकास की कई सौगातें’, स्पीकर ओम बिरला ने गिनाईं योजनाएं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 30 Dec 2025 08:05 PM IST
विज्ञापन
सार

Kota News: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कोटा दौरे में 2026-27 तक शहर को स्लम फ्री, नशा मुक्त और इंडस्ट्रियल हब बनाने की योजनाओं का संकेत दिया। एयरपोर्ट, सड़क, पर्यटन और उद्योग से जुड़े कई विकास कार्यों की जानकारी दी गई।

Kota News: ‘year 2026-27 is bringing many gifts of development’, Speaker Om Birla listed schemes
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को कोटा दौरे के दौरान कोटा और बूंदी संसदीय क्षेत्र में प्रस्तावित विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी मीडिया के सामने रखी। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में कई अहम परियोजनाएं पूरी होंगी, जो क्षेत्र के विकास को नई दिशा देंगी।

Trending Videos

 
‘2026 तक स्लम फ्री कोटा का लक्ष्य’
स्पीकर बिरला ने कहा कि कोटा शहर को वर्ष 2026 तक स्लम फ्री बनाया जाएगा। सड़क और फुटपाथ पर जीवन यापन करने वाले गरीब लोगों को किराए पर आवास उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके साथ ही शहर को नशा मुक्त बनाने का भी लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
‘कोटा को इंडस्ट्रियल हब बनाने की योजना’
उद्योगों को लेकर बिरला ने कहा कि कोटा में पानी की पर्याप्त उपलब्धता है, जिससे शहर को इंडस्ट्रियल हब के रूप में विकसित किया जाएगा। कोटा संभाग में चंबल, पार्वती, काली सिंध और पवन नदी में पर्याप्त एक्सेस पानी उपलब्ध है। इसके अलावा नौनेरा सहित अन्य बांधों से भी उद्योगों को पानी मिलेगा।
 
डेयरी और एग्रो प्रोसेसिंग को मिलेगा बढ़ावा
उन्होंने बताया कि कोटा में डेयरी उद्योग के साथ-साथ वेजिटेबल और एग्रो प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित की जाएंगी। एक बड़ी डेयरी इंडस्ट्री भी यहां फूड और वेजिटेबल प्रोसेसिंग यूनिट लगाने जा रही है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से बेहतर कनेक्टिविटी मिलने से हाड़ौती क्षेत्र के फल और सब्जी उत्पादक किसानों को नए बाजार उपलब्ध होंगे।


 
‘2027 में शुरू होगा कोटा एयरपोर्ट’
एयरपोर्ट को लेकर स्पीकर बिरला ने कहा कि कोटा में निर्माणाधीन एयरपोर्ट वर्ष 2027 में शुरू हो जाएगा। रोड और रेल कनेक्टिविटी के बाद कोटा और बूंदी क्षेत्र एयर कनेक्टिविटी से भी जुड़ जाएंगे, जिससे विकास के नए अवसर पैदा होंगे।
 
दरा क्षेत्र में लगने वाले जाम को लेकर उन्होंने कहा कि नया अंडरपास जून 2026 तक तैयार हो जाएगा। वहीं दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर मुकुंदरा में बन रही टनल अप्रैल और मई तक पूरी हो जाएगी। इन दोनों परियोजनाओं के पूरा होने से दरा में जाम की समस्या से राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें- New Year 2026: नए साल बड़ी सौगात; रिफाइनरी, 5 नए स्टेशन और जयपुर 150 ई-बसें...जानिए और क्या नया
 
पर्यटन और सौंदर्यीकरण पर जोर
शहर के विकास कार्यों पर बात करते हुए बिरला ने बताया कि चंबल गार्डन और भीतर कुंड के नवीनीकरण के लिए 70 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार कर लिया गया है, जिसका टेंडर जनवरी में जारी होगा। इसके अलावा 80 करोड़ रुपये की लागत से किशोर सागर तालाब का नवीनीकरण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पर्यटकों के लिए आकर्षक दर्शनीय स्थल विकसित किए जा रहे हैं। साथ ही शहर में प्रवेश करने वाली सड़कों पर 22 करोड़ रुपये की लागत से प्रवेश द्वारों को दुरुस्त किया जा रहा है, जिससे कोटा की पहचान और सुदृढ़ होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed