सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota News: Superstition Scene at MBS, Family Tries to Perform Ritual for Deceased Youth

Kota News: युवक की आत्मा लेने अस्पताल पहुंचे परिजन, एमबीएस अस्पताल में अंधविश्वास का हाई वोल्टेज ड्रामा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Sun, 29 Mar 2026 07:44 PM IST
विज्ञापन
सार

एमबीएस अस्पताल में चार साल पहले हुई एक युवक की मौत के बाद उसके परिजन आज उसकी आत्मा लेने अस्पताल पहुंच गए। हालांकि सुरक्षा गार्ड और पुलिस ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया, जिसके बाद परिवार ने परिसर के मंदिर में ही पूजा-अर्चना की।

Kota News: Superstition Scene at MBS, Family Tries to Perform Ritual for Deceased Youth
अस्पताल में आत्मा लेने पहुंचे परिजन
विज्ञापन

विस्तार

जिले में एक बार फिर संभाग के सबसे बड़े एमबीएस अस्पताल में अंधविश्वास का नजारा देखने को मिला। यहां इलाज के दौरान हुई युवक की मौत के बाद उसकी आत्मा लेने के लिए परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए। हालांकि अस्पताल में मौजूद सुरक्षा गार्ड्स और पुलिसकर्मियों ने उन्हें अस्पताल में अंदर जाने से मना कर दिया। इसके बाद परिवार के लोग पास ही मंदिर में पूजा-पाठ करने लग गए। बता दें कि इस तरह के तंत्र-मंत्र की प्रक्रिया अस्पताल में पहली बार नहीं हुई है, इसके पहले भी कई बार इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

Trending Videos


ये भी पढ़ें: Jaipur News: टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, आत्मनिर्भरता के दावे पर उठाए सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बूंदी जिले के चेता गांव निवासी ओमप्रकाश सेन की सड़क दुर्घटना में साल 2022 में मौत हो गई थी। ओमप्रकाश का कोटा एमबीएस अस्पताल के आईसीयू वार्ड में उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया था। ओमप्रकाश के भाई दुर्गाशंकर का कहना है कि उसकी मौत के बाद से ही परिवार में काफी परेशानियां चल रही हैं। इस समस्या को लेकर परिवार के लोग गांव में ही एक भोपे के पास गए थे। भोपे ने उन्हें बताया कि जिसकी मौत हुई है, उसकी आत्मा को भी शांति नहीं मिली है। इसके लिए जहां पर उसने आखिरी बार दम तोड़ा था, वहीं पर जाकर पूजा-अर्चना करनी पड़ेगी।

भोपे की बात पर विश्वास कर परिवार के लोग रविवार को अस्पताल पहुंच गए और थाली में पूजा की सामग्री लेकर अस्पताल के अंदर प्रवेश करने लगे लेकिन सुरक्षा गार्ड में उन्हें बाहर ही रोक लिया और अंदर नहीं जाने दिया। इस दौरान कुछ देर तक हंगामे की स्थिति भी बनी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भी उन्हें अस्पताल के अंदर जाने से मना कर दिया। इसके बाद परिवार के लोग अस्पताल परिसर में ही बने मंदिर के पास बैठ गए और पूजा-अर्चना कर वहीं से वापस चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed