सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   NTA gives relief to students ahead of re-NEET exam, re-NEET exam is on June 21

नीट री-एग्जाम से पहले NTA का बड़ा फैसला, बिना बैंक डिटेल अपडेट किए भी मिलेगा एडमिट कार्ड; छात्रों को बड़ी राहत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Thu, 18 Jun 2026 08:26 PM IST
विज्ञापन
सार

NEET Re Exam 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 21 जून को आयोजित होने वाली नीट री-एग्जाम परीक्षा से पहले छात्रों को बड़ी राहत दी है। अब अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए बैंक खाते की जानकारी अपडेट या दोबारा कंफर्म करने की जरूरत नहीं होगी।

NTA gives relief to students ahead of re-NEET exam, re-NEET exam is on June 21
री-नीट परीक्षा से पहले छात्रों को मिली एडमिट कार्ड डाउनलोड की सुविधा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 21 जून को आयोजित होने वाली नीट री-एग्जाम परीक्षा से पहले छात्रों को बड़ी राहत दी है। अब अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए बैंक खाते की जानकारी अपडेट या दोबारा कंफर्म करने की जरूरत नहीं होगी। एनटीए के इस फैसले से उन लाखों छात्रों को फायदा मिलेगा, जो बैंक डिटेल अपडेट नहीं होने के कारण एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पा रहे थे।


नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए की ओर से 21 जून को नीट री-एग्जाम का आयोजन किया जा रहा है। लेकिन उससे पहले ही एनटीए ने परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को बड़ी राहत दी है। एक आदेश के मुताबिक, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया में अब छात्रों को बैंक खाते की जानकारी री-कंफर्म या अपडेट करने की जरूरत खत्म कर दी गई है। एनटीए के इस फैसले के बाद देशभर के लाखों छात्रों को राहत मिलेगी। खासतौर पर उन छात्रों को फायदा होगा, जो अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तकनीकी परेशानी के चलते अटक रहा था एडमिट कार्ड
दरअसल, एनटीए को लगातार जानकारी मिल रही थी कि बड़ी संख्या में छात्र विभिन्न तकनीकी और व्यक्तिगत कारणों से नीट पंजीकरण शुल्क के संभावित रिफंड के लिए बैंक खातों की जानकारी अपडेट नहीं कर पा रहे हैं। इसकी वजह से कई छात्रों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी आ रही थी।
विज्ञापन


इस समस्या को देखते हुए एनटीए ने बड़ा कदम उठाया और बिना बैंक डिटेल अपडेट किए ही एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा उपलब्ध करा दी। अब परीक्षार्थी आसानी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

छात्रों को मिली दो विकल्पों वाली सुविधा
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, एनटीए ने एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की दोनों प्रक्रियाएं जारी रखी हैं। पहली प्रक्रिया के तहत छात्र बिना बैंक खाते की जानकारी अपडेट किए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: RPSC में एक साल में क्या-क्या बदला? 47 लाख अभ्यर्थियों की परीक्षा, 10000 नियुक्तियां और जीरो लीकेज का दावा

वहीं, दूसरे विकल्प के तहत छात्र अपनी बैंक डिटेल अपडेट करने के बाद भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। ऐसे में अब छात्रों के पास दोनों सुविधाएं उपलब्ध हैं और वे अपनी सुविधा के अनुसार प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

परीक्षा से पहले छात्रों को दी गई खास सलाह
एक्सपर्ट्स ने परीक्षा देने वाले छात्रों से अपील की है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया को ध्यान से पूरा करें और सभी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन करें।छात्रों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचे और एडमिट कार्ड के साथ जरूरी दस्तावेज भी लेकर जाएं, ताकि परीक्षा के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed