सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kotputli-Behror News ›   11 kV cable ruptured due to sewerage company's negligence, power outage in 200 homes for 18 hours

Kotputli-Behror: सीवरेज कंपनी की लापरवाही से फटी 11 केवी केबल, 18 घंटे से 200 घरों में बिजली गुल; लोग परेशान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़ Published by: कोटपुतली ब्यूरो Updated Tue, 25 Nov 2025 07:58 PM IST
विज्ञापन
सार

Kotputli-Behror News: टेक्नोक्राफ्ट प्रा. लि. की लापरवाही से सोमवार दोपहर सरदार स्कूल के सामने 11 केवी अंडरग्राउंड केबल कट गई, जिससे करीब 200 घरों की बिजली 18 घंटे से ठप है। शिकायतों के बाद भी विभागीय टीम मौके पर नहीं पहुंची, जिससे वार्डवासियों में भारी रोष है।

11 kV cable ruptured due to sewerage company's negligence, power outage in 200 homes for 18 hours
सीवरेज कंपनी की लापरवाही से फटी 11 केवी केबल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कोटपूतली-बहरोड़ में टेक्नोक्राफ्ट प्रा. लि. सीवरेज निर्माण कंपनी की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। सोमवार दोपहर करीब दो बजे राजकीय सरदार उच्च माध्यमिक विद्यालय के सामने ट्रांसफार्मर के पास खुदाई कार्य के दौरान 11 हजार वोल्ट की अंडरग्राउंड केबल कट गई। जोरदार चिंगारी उठने से आसपास मौजूद लोग डर गए, हालांकि बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद से पूरे इलाके में अंधेरा छाया हुआ है और करीब 200 घरों की बिजली 18 घंटे बाद भी बहाल नहीं हो सकी है।

Trending Videos


शिकायत के बाद भी नहीं आया कोई अधिकारी
सरदार स्कूल के सामने वाली गली, अवध बिहारी जी मंदिर क्षेत्र, आजाद मार्केट और आसपास के मोहल्लों में बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली विभाग को कई बार फोन करने के बावजूद कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। वार्डवासियों ने आरोप लगाया कि विभाग के अधिकारियों को जानकारी होने के बावजूद वे उदासीन बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अव्यवस्थित कार्यप्रणाली पर नाराजगी
निवासियों ने बताया कि सीवरेज कंपनी बिना किसी सुरक्षा मानक, तकनीकी निगरानी और पर्याप्त संसाधनों के खुदाई कार्य कर रही है। इससे आए दिन केबल कटने और गड्ढों से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। लोगों ने कहा कि कंपनी की लापरवाही का खामियाजा आम जनता भुगत रही है, जबकि विभागीय अधिकारी भी कार्रवाई करने में ढिलाई दिखा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- अजेय वॉरियर-25: महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में भारत-UK सेना का संयुक्त अभ्यास, दिखे वास्तविक युद्ध जैसे परिदृश्य

प्रशासन से कार्रवाई की मांग
वार्डवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि सीवरेज निर्माण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग कराई जाए और लापरवाही बरतने वाली कंपनी पर सख्त कार्रवाई हो। लोगों का कहना है कि शहर में सीवरेज प्रोजेक्ट की धीमी गति और अव्यवस्थित व्यवस्था से जनजीवन लगातार प्रभावित हो रहा है। प्रशासन यदि समय रहते हस्तक्षेप नहीं करता तो भविष्य में बड़े हादसों से इनकार नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed