सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kotputli-Behror News ›   Bhiwadi police action two more accused arrested in attempt to murder case Kotputli-Behror

Kotputli-Behror News: भिवाड़ी पुलिस की कार्रवाई, हत्या के प्रयास मामले में दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली बहरोड़ Published by: कोटपुतली ब्यूरो Updated Mon, 02 Feb 2026 03:51 PM IST
विज्ञापन
सार

Kotputli-Behror News: भिवाड़ी में हत्या के प्रयास और खुलेआम गुंडागर्दी के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रशांत किरण के निर्देशन में की गई। मामले में पहले ही चार आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।  

Bhiwadi police action two more accused arrested in attempt to murder case Kotputli-Behror
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

भिवाड़ी पुलिस ने हत्या के प्रयास और खुलेआम गुंडागर्दी के एक सनसनीखेज मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए फरार चल रहे दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला क्षेत्र में दहशत फैलाने और कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती देने से जुड़ा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक भिवाड़ी प्रशांत किरण के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अतुल साहू एवं वृत्ताधिकारी कैलाश चौधरी के सुपरविजन में की गई। थानाधिकारी सचिन शर्मा के नेतृत्व में गठित थाना भिवाड़ी की विशेष टीम ने आरोपी रोहित गुर्जर और सिद्धान्त को गिरफ्तार कर मामले में अहम सफलता प्राप्त की है।

Trending Videos


बाइक सवार युवक पर किया गया था जानलेवा हमला
घटना 20 जनवरी 2026 की है। खिजूरीवास निवासी विजय अहीर ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई सुरेन्द्र मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान दीपक उर्फ कातिया और उसके साथियों ने स्कॉर्पियो गाड़ी से उसकी बाइक को टक्कर मार दी। बाइक गिरते ही आरोपियों ने लाठी, डंडा, कुल्हाड़ी और तलवार जैसे धारदार हथियारों से सुरेन्द्र पर बेरहमी से हमला कर दिया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों के हस्तक्षेप से पीड़ित की जान बच सकी। गंभीर रूप से घायल सुरेन्द्र को पहले सरकारी अस्पताल और बाद में स्टार हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले ही चार आरोपी भेजे जा चुके हैं जेल
इस गंभीर मामले में पुलिस पहले ही चार आरोपियों आदित्य उर्फ सोनू, दीपक उर्फ कातिया, मनोहर और हिम्मत सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है। घटना में शामिल शेष आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र और पारंपरिक पुलिसिंग के माध्यम से आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की गई। इसके बाद रोहित गुर्जर (23 वर्ष), निवासी आलमपुर की ढाणी तथा सिद्धान्त (28 वर्ष), निवासी टेरा एलिगेन्स सोसायटी, भिवाड़ी को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है तथा घटना में प्रयुक्त हथियारों सहित अन्य साक्ष्यों की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: कोटपूतली को मिली 2.50 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सड़क से लेकर अस्पताल का हुआ शिलान्यास

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस पूरी कार्रवाई में थाना भिवाड़ी पुलिस, साइबर सेल और जांच टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अपराध और गुंडागर्दी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed