{"_id":"68d7e4d2e6f1bc044b0d82d9","slug":"another-big-success-of-police-madhu-kinnar-murder-case-exposed-seema-kinnar-arrested-kotputli-behror-news-c-1-1-noi1440-3454187-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Crime: कोटपूतली-बहरोड़ में मधु किन्नर हत्याकांड का पर्दाफाश, आरोपी सीमा किन्नर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Crime: कोटपूतली-बहरोड़ में मधु किन्नर हत्याकांड का पर्दाफाश, आरोपी सीमा किन्नर गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़
Published by: कोटपुतली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
सार
Rajasthan Crime: एसपी देवेन्द्र कुमार विश्नोई ने बताया कि यह कार्रवाई अपराधियों के खिलाफ पुलिस की बड़ी सफलता है। उन्होंने कहा कि हत्या जैसे गंभीर अपराधों में लिप्त किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।
नीमराना थाना पुलिस की गिरफ्त में आरोपी किन्नर सीमा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कोटपूतली-बहरोड़ के नीमराना थाना पुलिस ने समाजसेवी मधु किन्नर हत्याकांड का खुलासा करते हुए सरगना सीमा किन्नर को गिरफ्तार कर लिया है। इस सनसनीखेज मामले में आरोपी सीमा पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तारी से मामले का पूरा राज खुल गया है।
Trending Videos
वारदात से फैली थी दहशत
जानकारी के मुताबिक, 10 सितंबर को समाजसेवी मधु किन्नर अपने साथियों के साथ नीमराना में बैठी थी। तभी मोटरसाइकिल सवार अज्ञात बदमाश ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
साजिश में कई आरोपी शामिल
जांच में सामने आया कि नरेश उर्फ सोनिया ने सीमा किन्नर और अन्य साथियों के साथ मिलकर इस हत्या की साजिश रची थी। इसके बाद शूटर पवन गुर्जर को सुपारी देकर वारदात को अंजाम दिलवाया गया। पुलिस पहले ही नरेश और पवन को गिरफ्तार कर चुकी है। अब सीमा किन्नर की गिरफ्तारी से केस पूरी तरह सुलझ गया है।
यह भी पढ़ें- Rajasthan News: ‘चुप रहे तो कोई भी सुरक्षित नहीं रहेगा’, मौलाना तौकीर रजा की गिरफ्तारी पर भड़के अंजुमन सचिव
आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी
गिरफ्तार आरोपी की पहचान रेखा उर्फ सीमा (55) निवासी बाई नंबर 55, सूरज सिनेमा, थाना भिवाड़ी के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और नीमराना थाना प्रभारी राजेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
एसपी देवेन्द्र कुमार विश्नोई ने बताया कि यह कार्रवाई अपराधियों के खिलाफ पुलिस की बड़ी सफलता है। उन्होंने कहा कि हत्या जैसे गंभीर अपराधों में लिप्त किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Rajasthan News: ‘लव मोहम्मद-लव सनातन’ बैनरों को लेकर बनी तनाव की स्थिति, प्रशासन की दखल से शांत हुआ मामला