सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kotputli-Behror News ›   Kotputli News: Three Youths Detained for Promoting Gangster, 35 Jackets with Lawrence Bishnoi’s Name Seized

Kotputli News: गैंगस्टर का प्रचार करते तीन युवकों को हिरासत में लिया, लॉरेंस बिश्नोई का नाम लिखी 35 जैकेट जब्त

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़ Published by: कोटपुतली ब्यूरो Updated Wed, 26 Nov 2025 08:20 PM IST
विज्ञापन
सार

कोटपूतली थाना पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई के नाम की प्रिंटेड जैकेट बेचते तीन युवकों को गिरफ्तार कर 35 जैकेट जब्त की हैं।

Kotputli News: Three Youths Detained for Promoting Gangster, 35 Jackets with Lawrence Bishnoi’s Name Seized
कोटपूतली पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
विज्ञापन

विस्तार

जिले में गैंगस्टर संस्कृति को बढ़ावा देने वालों पर पुलिस की सख्ती लगातार जारी है। इसी क्रम में कोटपूतली थाना पुलिस ने कस्बे में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम का महिमामंडन करने वाली जैकेट बेचते तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 35 जैकेट जब्त की हैं।

Trending Videos


पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार बिश्नोई ने पहले ही ऐसे अपराधियों, उनके समर्थकों और प्रचार करने वालों के खिलाफ कठोर और निरंतर कार्रवाई के निर्देश जारी कर रखे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कस्बे में कुछ लोग सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों के जरिए गैंगस्टरों के नाम को लोकप्रिय और महिमामंडित करने में जुटे हुए थे। इस संबंध में पुलिस की ओर से लगातार स्थानीय स्तर पर खुफिया जानकारी एकत्रित की जा रही थी। जांच के दौरान सूचना मिली कि कुछ युवक लॉरेंस बिश्नोई के नाम की प्रिंटेड जैकेटें बेच रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: दौसा में सड़क हादसा, बाइक सवार दो छात्रों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए सिटी प्लाजा क्षेत्र में दबिश दी गई और तीन व्यक्तियों को मौके से गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों में कृष्ण उर्फ गुड्डू (38) पुत्र महावीर शर्मा, संजय (31) पुत्र नन्छूराम सैनी, सुरेश चंद (50) पुत्र मोहरेलाल शर्मा शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 35 जैकेटें बरामद की हैं, जिन पर लॉरेंस बिश्नोई के नाम और गैंग से जुड़ी प्रिंटिंग की गई थी।

थाना प्रभारी ने बताया कि गैंगस्टरों के नाम पर किसी भी प्रकार का प्रचार-प्रसार कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है। इससे अपराधी तत्वों का मनोबल बढ़ता है और समाज में गलत संदेश जाता है। उन्होंने कहा कि पुलिस ऐसे कृत्यों पर तुरंत और सख्त कार्रवाई जारी रखेगी। जिले में गैंगस्टर संस्कृति को बढ़ावा देने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों पर निरंतर निगरानी और कार्रवाई की जा रही है तथा यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed