सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kotputli-Behror News ›   Kotputli-Behror: Grenadier Deshraj Singh Tanwar martyred on duty, last rites with military honours tomorrow

Kotputli-Behror News: ड्यूटी के दौरान शहीद हुए देशराज सिंह तंवर, कल सैन्य सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़ Published by: कोटपुतली ब्यूरो Updated Mon, 27 Apr 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
सार

अरुणाचल प्रदेश में ड्यूटी के दौरान भूस्खलन की चपेट में आकर पाटन क्षेत्र के जवान देशराज सिंह तंवर शहीद हो गए। इस खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर है। कल उनका अंतिम संस्कार सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव में किया जाएगा।

Kotputli-Behror: Grenadier Deshraj Singh Tanwar martyred on duty, last rites with military honours tomorrow
सीमा पर कर्तव्य निभाते शहीद हुए काचरेडा के वीर सपूत देशराज सिंह तंवर
विज्ञापन

विस्तार

जिले के पाटन क्षेत्र के काचरेडा गांव निवासी भारतीय सेना के जांबाज जवान ग्रेनेडियर देशराज सिंह तंवर के अरुणाचल प्रदेश में शहीद होने की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए उन्होंने सर्वोच्च बलिदान दिया, जिससे क्षेत्रवासियों में गर्व के साथ गहरा दुःख भी व्याप्त है।
Trending Videos


प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश में सीमा पर गश्त के दौरान अचानक हुए भूस्खलन की चपेट में आने से देशराज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और वे वीरगति को प्राप्त हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहीद की पार्थिव देह सोमवार सुबह गुवाहाटी से विमान द्वारा दिल्ली के लिए रवाना की गई। दिल्ली पहुंचने के बाद पार्थिव देह को कोटपूतली के बीडीएम अस्पताल में रखा जाएगा, जहां अंतिम दर्शन के लिए आमजन को अवसर दिया जाएगा, इसके बाद पार्थिव देह को उनके पैतृक गांव काचरेडा ले जाया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Rajasthan: 'कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत', टोंक में भाजपा कार्यालयों के उद्घाटन के दौरान बोले नितिन नवी

मंगलवार को शहीद देशराज सिंह का अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनके गांव में किया जाएगा। इस दौरान सेना के अधिकारी और जवान उन्हें सलामी देंगे। शहीद के सम्मान में पाटन से काचरेडा तक भव्य तिरंगा यात्रा भी निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल होंगे।

परिजनों की स्थिति बेहद संवेदनशील बनी हुई है। बताया जा रहा है कि परिवार की महिलाओं, बुजुर्गों और उनके पिता उदय सिंह को अभी तक शहादत की जानकारी नहीं दी गई है। 

परिवार का सेना से गहरा नाता रहा है। देशराज सिंह तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर थे। उनके बड़े भाई भी भारतीय सेना में सेवारत हैं, जबकि उनके दादा भगवान सिंह सेना से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। देशराज सिंह करीब पांच वर्ष पहले सेना में भर्ती हुए थे। वे अपने पीछे पत्नी और दो साल की मासूम बेटी को छोड़ गए हैं।

देशराज सिंह की शहादत से पूरे क्षेत्र में शोक के साथ-साथ देशभक्ति की भावना भी प्रबल हो उठी है। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बलिदान को हमेशा याद रखने की बात कही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed