{"_id":"692987da5d1d4b547f0fac58","slug":"kotputli-behror-news-cctv-footage-of-bansur-firing-surfaces-gangwar-suspected-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotputli-Behror News: बानसूर फायरिंग का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, गैंगवॉर की आशंका गहराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotputli-Behror News: बानसूर फायरिंग का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, गैंगवॉर की आशंका गहराई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 28 Nov 2025 05:00 PM IST
विज्ञापन
सार
बानसूर फायरिंग मामले का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने गैंगवॉर की आशंका जताई है और दोबारा ऐसी वारदात न हो इसके लिए इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
बानसूर में हुई फायरिंग का सीसीटीवी फुटेज
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जिले के बानसूर कस्बे में एक दिन पहले दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज फायरिंग की घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सामने आ गया है। फुटेज ने पूरे घटनाक्रम की तस्वीर साफ कर दी है।
Trending Videos
वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि थार और स्विफ्ट कार में सवार बदमाश योजनाबद्ध तरीके से मौके पर पहुंचे और सड़क किनारे खड़ी एक बाइक को टक्कर मार दी। अचानक हुई इस टक्कर से बाइक सवार घबरा गए और जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी में यह भी सामने आया कि स्विफ्ट कार में बैठे बदमाशों ने बाइक सवारों को निशाना बनाते हुए उन पर वाहन चढ़ाने की कोशिश की और इसके साथ ही लगातार फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की तड़तड़ाहट से कुछ ही पलों में पूरा इलाका दहशत में आ गया। लोग अपनी दुकानों और घरों के शटर गिराकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए।
ये भी पढ़ें: Jaipur News: लॉरेंस बिश्नोई गैंग को बड़ा झटका; ₹25,000 का इनामी गैंगस्टर प्रदीप गुर्जर गुड़गांव से गिरफ्तार
इस दौरान बाइक सवार पक्ष ने भी जवाबी फायरिंग की। मौके पर मौजूद एमपी गुर्जर की ओर से कार सवारों पर गोलियां चलाई गईं। दोनों गुटों के बीच कुछ देर तक सड़क पर खुलेआम फायरिंग होती रही, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई राहगीर चपेट में नहीं आया, वरना कोई जनहानि हो सकती थी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार यह मामला दोनों गुटों के बीच पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। जिस तरीके से हमला किया गया, उसे देखकर गैंगवॉर की आशंका और गहरा गई है। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पूरा घटनाक्रम स्पष्ट हो गया है।
फिलहाल पुलिस ने फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान शुरू कर दी है। अलग-अलग टीमें बनाकर दोनों पक्षों से जुड़े लोगों की तलाश की जा रही है। साथ ही इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है ताकि दोबारा किसी भी तरह की वारदात को रोका जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले में जल्द ही बड़ा खुलासा किया जाएगा।