सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kotputli-Behror News ›   Kotputli-Behror News: Mysterious safe recovered from 125-year-old mansion in Hasampur, police seize it

Kotputli-Behror News: हसामपुर की 125 वर्ष पुरानी हवेली से निकली रहस्यमयी तिजोरी, पुलिस ने कब्जे में लिया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़ Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 16 Nov 2025 10:16 PM IST
विज्ञापन
सार

Kotputli-Behror News: कोटपूतली-बहरोड़ जिले में 125 वर्ष पुरानी हवेली से निर्माण कार्य के दौरान जमीन में दबाई लोहे की तिजोरी मिली। पुलिस ने भीड़ के बीच तिजोरी को सील कर कब्जे में लिया और थाने पहुंचाया। तिजोरी की सामग्री का खुलासा मालिकों और तिवाड़ी परिवार की मौजूदगी में किया जाएगा।
 

Kotputli-Behror News: Mysterious safe recovered from 125-year-old mansion in Hasampur, police seize it
पुलिस ने रहस्यमयी तिजोरी को किया सील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम हसामपुर में 125 साल पुरानी हवेली से एक रहस्यमयी तिजोरी मिलने पर हड़कंप मच गया। होली चौक पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान मजदूरों को जमीन के नीचे से पुरानी लोहे की तिजोरी मिली। तिजोरी के बाहर आते ही गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं और लोगों ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया कि इसमें कोई पुराना खजाना या मूल्यवान वस्तु हो सकती है।

Trending Videos

 
हवेली का इतिहास और वर्तमान मालिक
सूत्रों के अनुसार, यह पुरानी हवेली कभी मुसद्दीलाल तिवाड़ी की थी, जिनका परिवार अब गांव छोड़कर उड़ीसा और दिल्ली में बस चुका है। बाद में यह हवेली गांव के ही शक्ति सिंह ने खरीदी, जिन्होंने बाद में इसे गोविंद शर्मा, जले सिंह जाटवास और धर्मपाल सैनी को बेच दिया। इन्हीं के करवाए जा रहे निर्माण के दौरान यह तिजोरी मिली, जिससे गांव में उत्सुकता और बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
भीड़ के बीच पुलिस ने तिजोरी को सील किया
तिजोरी की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। भीड़ बढ़ने पर पाटन पुलिस तुरंत पहुंची और बिना किसी जोखिम के तिजोरी को कब्जे में लेकर सील कर दिया। इसके बाद तिजोरी को सुरक्षित रूप से पाटन थाने ले जाया गया, जहां इसे पुलिस की निगरानी में रखा गया है।

यह भी पढ़ें- रेलवे ट्रैक पर मिला था मनीषा का नोचा हुआ शव: परिजन अस्पताल में दे रहे धरना, अपहरण, दुष्कर्म और हत्या का आरोप
 
सामग्री का खुलासा सभी पक्षों की मौजूदगी में होगा
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तिजोरी को खोलने की प्रक्रिया हवेली के वर्तमान मालिकों और तिवाड़ी परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में ही की जाएगी। तिजोरी खोले जाने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि इसमें क्या सामग्री मौजूद है।
 
गांव में चर्चाओं का दौर, लोग कर रहे इंतजार
रहस्यमयी तिजोरी को लेकर हसामपुर में चर्चाओं का दौर लगातार जारी है। ग्रामीण यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर तिजोरी में वर्षों से बंद क्या छिपा है। तिजोरी खुलने को लेकर लोगों में उत्साह और रोमांच दोनों बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed