सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kotputli-Behror News ›   Rajasthan Woman Dies Under Suspicious Circumstances in Shahpura In-Laws Booked for Dowry Harassment

दहेज की बलि चढ़ी तीन बच्चों की मां?, विवाहिता की मौत पर बवाल, शव पर चोट के निशान देख हत्या की आशंका

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़ Published by: कोटपुतली ब्यूरो Updated Fri, 22 May 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
सार

शाहपुरा में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद पीहर पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों ने शव पर चोट के निशान होने का दावा किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Rajasthan Woman Dies Under Suspicious Circumstances in Shahpura In-Laws Booked for Dowry Harassment
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत के बाद अस्पताल पहुंचे परिजन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

शाहपुरा कस्बे में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका के पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मानसिक उत्पीड़न और हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।


थानाधिकारी रिया चौधरी ने बताया कि सेवली सुखपुरा थाना खंडेला निवासी महेंद्र सैनी ने अपनी बहन सरोज की मौत को लेकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के अनुसार सरोज की शादी वर्ष 2011 में शाहपुरा देवन रोड निवासी मनोज सैनी के साथ हुई थी। शादी के बाद से वह ससुराल में रह रही थी और उसके तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दहेज को लेकर प्रताड़ना का आरोप
मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही सरोज को दहेज की मांग को लेकर परेशान किया जाने लगा। शिकायत में पति मनोज सैनी, जेठ श्यामसुंदर, ओमप्रकाश, जेठानी गीता देवी, आशा और सास कौशल्या देवी पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से सरोज लगातार तनाव में रह रही थी। छोटी-छोटी बातों पर विवाद किया जाता था और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। परिवार और रिश्तेदारों ने कई बार समझौते की कोशिश भी की, लेकिन स्थिति नहीं बदली।

ये भी पढ़ें-   वेब सीरीज देखकर महिला और मासूम को बनाया बंधक, छह राज्यों में तलाश के बाद ‘अपना’ ही निकला लुटेरा

शव पर चोट के निशान मिलने का दावा
महेंद्र सैनी ने बताया कि गुरुवार सुबह पुलिस से सूचना मिली कि उसकी बहन की मौत हो गई है और शव शाहपुरा के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। अस्पताल पहुंचने पर परिजनों ने शव पर चोट जैसे निशान देखने का दावा किया, जिसके बाद हत्या की आशंका जताई गई।

मेडिकल बोर्ड से होगा पोस्टमार्टम
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed