{"_id":"689c742c595b98ae270a8986","slug":"a-young-man-died-after-drowning-in-a-pond-nagaur-news-c-1-1-noi1346-3281447-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nagaur News: नागौर में बख्तसागर तालाब में युवक डूबा, एसडीआरएफ ने 45 मिनट बाद निकाला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nagaur News: नागौर में बख्तसागर तालाब में युवक डूबा, एसडीआरएफ ने 45 मिनट बाद निकाला शव
Wed, 13 Aug 2025 07:07 PM IST
नागौर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,नागौर
Published by: नागौर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 07:07 PM IST
सार
बख्तसागर तालाब में मंगलवार सुबह एक 17-20 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। तैरना न आने के कारण वह गहराई में चला गया। स्थानीय लोगों और गोताखोरों के प्रयास असफल रहे, जिसके बाद एसडीआरएफ ने 45 मिनट के रेस्क्यू ऑपरेशन में शव निकाला।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नागौर के बख्तसागर तालाब में सुबह एक युवक की डूबने से मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक तालाब के किनारे बैठा था और अचानक कपड़े उतारकर पानी में उतर गया। तैरना नहीं आने के कारण वह गहराई में चला गया और डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने युवक को बचाने की कोशिश की, यहां तक कि एक व्यक्ति ने पानी में छलांग भी लगाई, लेकिन कीचड़ अधिक होने से उसे बाहर नहीं निकाल पाए। स्थानीय लोगों ने करीब एक घंटे तक फंदे डालकर और गोताखोरों की मदद से तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Jaipur News: रास्ते के विवाद में खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से वार करके किसान की हत्या, 6 लोग अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ टीम को बुलाया। एसडीआरएफ के गोताखोरों ने लगभग 45 मिनट के सर्च ऑपरेशन के बाद युवक का शव बाहर निकाला। घटना स्थल पर भारी भीड़ जमा होने के कारण अतिरिक्त पुलिस जाप्ता तैनात करना पड़ा। अस्पताल चौकी से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 17 से 20 वर्ष के बीच है। उसकी शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है और न ही कोई परिजन अस्पताल पहुंचे हैं। फिलहाल शव को नागौर जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया है, जबकि पुलिस मृतक की पहचान के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन