सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nagaur News ›   Nagaur: Energy Minister owes electricity bill of more than 2 lakhs, Beniwal Ask- When Will the Power Be Cut?

Nagaur: ऊर्जा मंत्री के सरकारी आवास का 2 लाख से अधिक बिजली बिल बकाया, बेनीवाल ने सीएम से पूछा- कब कटेगी बिजली?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/ नागौर Published by: नागौर ब्यूरो Updated Mon, 14 Jul 2025 09:41 AM IST
विज्ञापन
सार

प्रदेश के ऊर्जा मंत्री पर दो लाख से अधिक के बकाया बिजली बिल को लेकर नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने मुख्यमंत्री पर सवाल दागा है। उन्होंने पूछा कि इनकी बिजली कब तक कट जाएगी?
 

Nagaur: Energy Minister owes electricity bill of more than 2 lakhs, Beniwal Ask- When Will the Power Be Cut?
नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के खिलाफ सांसद हनुमान बेनीवाल ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि मंत्री के सरकारी आवास पर 2,17,428 रुपये की बिजली बिल की बकाया राशि है। जयपुर के शहीद स्मारक पर धरने के दौरान बेनीवाल ने इस मुद्दे को उठाते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से सीधे सवाल किया कि कब तक कट जाएगी लाइट?

Trending Videos


बेनीवाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि ऊर्जा मंत्री को जयपुर के ज्योति नगर स्थित विधायक कॉलोनी में B-2 ब्लॉक के 401 और 402 नंबर के दो फ्लैट आवंटित हैं। इसके अलावा अस्पताल रोड पर भी उन्हें फ्लैट नंबर-4 आवंटित है। सांसद ने कहा कि इन तीनों जगहों पर बिजली बिल बकाया हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब सरकार ने उनके नागौर स्थित सांसद कार्यालय का बिजली कनेक्शन बकाया के चलते काट दिया और आवास को लेकर नोटिस भेजा, तो अब ऊर्जा मंत्री के आवास का कनेक्शन क्यों नहीं काटा जा रहा?
विज्ञापन
विज्ञापन





सांसद बेनीवाल ने बताया कि जब मंत्री के तीनों फ्लैटों के बिजली बिल सरकारी खजाने से भरवाने का प्रस्ताव कोषागार को भेजा गया, तो उसे खारिज कर दिया गया। कोषागार ने स्पष्ट किया कि एक मंत्री के केवल एक आवास का बिजली बिल ही सरकार द्वारा वहन किया जा सकता है। उन्होंने ऊर्जा मंत्री पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि स्मार्ट मीटर के टेंडर जिस ठेकेदार को दिए गए, उससे ऊर्जा मंत्री ने मोटा कमीशन लिया है। उन्होंने दावा किया कि यह पैसा ऊपर तक पहुंचता है और इसमें कई लोग शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: वागड़ का अनूठा श्रावण: डेढ़ माह तक शिवभक्ति में लीन रहेंगे श्रद्धालु, हरियाली अमावस्या से शुरू होती है पूजा

उन्होंने खींवसर विधायक देवतराम डांगा और उनके परिजनों पर भी नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पीडीसी के बावजूद विभाग ने उनका बिजली कनेक्शन नहीं काटा और नियम विरुद्ध पुनः कनेक्शन दे दिया गया। इसके साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि खींवसर विधायक फसल बीमा योजना और अवैध खनन के मामलों में भी अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।

रीट लेवल प्रथम घोटाले की सीबीआई जांच की मांग दोहराते हुए बेनीवाल ने कहा कि यदि निष्पक्ष जांच हो तो कांग्रेस के कई नेता जेल में होंगे। वहीं एसआई भर्ती परीक्षा को लेकर सरकार पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि कोर्ट ने भी सरकार के रुख पर सवाल खड़े किए हैं।

पूर्व सांसद और कांग्रेस नेत्री ज्योति मिर्धा पर आरोप लगाते हुए बेनीवाल ने कहा कि वे नागौर में अवैध बजरी खनन में लिप्त हैं। रिया बड़ी प्रकरण में नागौर के एसपी पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि एसपी ने मनगढ़ंत स्क्रिप्ट बनाकर निर्दोषों को बदनाम किया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed