फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nagaur News ›   Crime News: Illegal MD drug factory busted in Nagaur; bank manager and supplier arrested

Crime News: नागौर में अवैध एमडी ड्रग्स फैक्टरी का भंडाफोड़, बैंक मैनेजर और सप्लायर गिरफ्तार

Mon, 17 Aug 2026 05:44 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 17 Aug 2026 05:44 PM IST
सार

नागौर पुलिस ने एनएच-62 स्थित मकान में चल रही अवैध एमडी ड्रग्स फैक्टरी का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मकान मालिक बैंक मैनेजर राजीव कुमार भाटी और एमडी सप्लायर जितेंद्र ब्राह्मण को गिरफ्तार किया। मुख्य आरोपी नौसेना का भगोड़ा महावीर है।

विज्ञापन
Crime News: Illegal MD drug factory busted in Nagaur; bank manager and supplier arrested
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस ने अवैध एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स बनाने वाली फैक्टरी के नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए मकान मालिक और एमडी सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया मकान मालिक राजीव कुमार भाटी (58) नागौर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की मूण्डवा शाखा में सीनियर मैनेजर के पद पर कार्यरत है। पुलिस ने जोधपुर सड़क स्थित एनएच-62 पर उसके मकान में कार्रवाई की, जहां अवैध रूप से ड्रग्स बनाने की फैक्टरी संचालित हो रही थी। उप पुलिस अधीक्षक जतिन जैन के पर्यवेक्षण और सदर थानाधिकारी किताब चौधरी की जांच में मकान मालिक की संलिप्तता सामने आई।

विज्ञापन

मुख्य आरोपी नौसेना का भगोड़ा
अपर पुलिस अधीक्षक आशाराम चौधरी के अनुसार, मुख्य आरोपी महावीर की निशानदेही पर 14 अगस्त को किराए के मकान पर छापा मारा गया था। महावीर भारतीय नौसेना से भगोड़ा है और उसके खिलाफ पहले से गिरफ्तारी वारंट जारी है। पूछताछ में सामने आया कि महावीर अवैध एमडी बनाने और उसकी आपूर्ति करने वाले तस्करों के बीच काली कमाई का हिस्सा बांटता था। इसके अलावा मूण्डवा पुलिस ने रूण निवासी एमडी सप्लायर जितेंद्र ब्राह्मण पुत्र रामनिवास को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एमडी की आपूर्ति में इस्तेमाल की जाने वाली थार गाड़ी भी जब्त की है।

विज्ञापन


पढ़ें: वसुंधरा राजे उपाध्यक्ष बनीं, सतीश पूनिया को महामंत्री की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन

गिरोह के अन्य सदस्य भी गिरफ्तार
नागौर पुलिस इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है। पुलिस मुख्य आरोपी महावीर समेत उसके अन्य सहयोगियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तार आरोपियों में कार्तिक डिडेल, राहुल शर्मा उर्फ रितिक, हड़मानराम जाट और पोकरराम जाट शामिल हैं। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश और मामले की आगे जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed