{"_id":"687b63cb20ce423c68017d36","slug":"demand-for-action-against-school-operators-running-under-fake-foundation-nagaur-news-c-1-1-noi1346-3184183-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nagaur News: लाडनूं में बिना मान्यता के फर्जी तरीके से चल रहा स्कूल, संचालक के खिलाफ एसडीएम को ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nagaur News: लाडनूं में बिना मान्यता के फर्जी तरीके से चल रहा स्कूल, संचालक के खिलाफ एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: नागौर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 05:59 PM IST
विज्ञापन
सार
लाडनूं में बिना मान्यता के फर्जी तरीके से चल रहे स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर नगर पालिका उपाध्यक्ष और अन्य लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। बताया जा रहा है कि शिक्षा विभाग में इस नाम से कोई विद्यालय ही रजिस्टर्ड नहीं है।
एसडीएम को ज्ञापन देने पहुंचे अभिभावक
विज्ञापन
विस्तार
नगर में गौरव पथ स्थित कैडेट फाउंडेशन स्कूल प्रशासन के खिलाफ बिना मान्यता के स्कूल संचालित करने के आरोप को लेकर नगर पालिका के उपाध्यक्ष मुकेश खींची और अन्य लोगों ने उपखंड अधिकारी के नाम का एक ज्ञापन यहां तहसीलदार को सौंपा तथा उन्होंने फर्जी स्कूल के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
Trending Videos
ज्ञापन में लिखा गया है कि स्थानीय निवासी जगदीशप्रसाद शर्मा की पुत्री जेसिका शर्मा ने इस विद्यालय में एक वर्ष अध्ययन किया था, जिसके बाद दूसरे स्कूल में दाखिला करवाने के लिए विद्यालय संचालिका शिवानी प्रजापत से अपनी पुत्री का स्थानांतरण प्रमाण पत्र मांगा गया लेकिन शिवानी ने उन्हें टालमटोली करते हुए कई चक्कर लगवाए। अब तक अभिभावक को टीसी उपलब्ध नहीं करवाई गई है। इसके पश्चात अभिभावक ने शिक्षा विभाग से शिकायत की, तो इस नाम से कोई विद्यालय ही रजिस्टर्ड नहीं होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी बताया जा रहा है कि यहां से कई अभिभावकों को राजस्थान शिक्षण संस्थान सी.से. स्कूल दुजार के नाम से टीसी दी जा रही है। ज्ञापन में शिक्षा विभाग से बिना मान्यता के संचालित इस विद्यालय प्रशासन के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की गई है। ज्ञापन देने गए प्रतिनिधिमंडल में अभिभावक जगदीश प्रसाद, सुरेश खटीक, असगर अली सहित अन्य लोग शामिल थे। खींची ने कहा कि नगर में खुलेआम चलने वाले अवैध स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो उच्चाधिकारियों से मिलकर इस संवेदनशील मुद्दे को उठाया जाएगा।
ये भी पढ़ें: बासनपीर छतरी विवाद: थार की अपनायत का संदेश लेकर गए नेताओं को गांव में नहीं मिला प्रवेश, सख्त नाकेबंदी
इस विद्यालय के संबंध में पिछले करीब 6 महीनों में मान्यता नहीं होने के संबंध में अलग-अलग शिकायतों पर जांच करवाई गई जिसमें प्रत्येक जांच दल द्वारा दी गई रिपोर्ट में स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि कैडेट फाउंडेशन स्कूल के पास किसी प्रकार की कोई मान्यता संबंधित दस्तावेज नहीं मिला तथा ना ही प्रस्तुत किया गया है। विद्यालय में मौजूद विद्यार्थियों द्वारा भी जांच दल ने बातचीत की, तो स्पष्ट रूप से यह विद्यालय समय पर ही संचालित होना पाया। इसके विपरीत विद्यालय प्रशासन इसे कोचिंग क्लासेज बताकर विभागीय जांच को भ्रमित कर रहा है।
लाडनूं तहसीलदार अनिरुद्ध देव पांडे का कहना है कि सीबीईओ से मांगी गई जांच रिपोर्ट में कैडेट फाउंडेशन स्कूल की मान्यता संबंधी शिकायत प्राप्त हुई है, जिसके लिए शिक्षा विभाग के सीबीईओ को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की जाएगी।
सीबीईओ, लाडनूं प्रहलाद खटीक ने बताया कि मैंने हाल ही में सीबीईओ कार्यालय में पदभार ग्रहण किया है। कैडेट फाउंडेशन स्कूल के मामले की जानकारी नहीं है। एसीबीईओ रामचन्द्र भाटी से जानकारी प्राप्त करें। उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी।