फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nagaur News ›   Didwana-Kuchaman: Land dispute turns violent in Chhoti Khatu petrol bomb attack on BSF jawan's house 9 injured

Rajasthan News: छोटी खाटू में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, बीएसएफ जवान के घर पर पेट्रोल बम हमला, 9 घायल

Fri, 13 Feb 2026 06:21 PM IST
नागौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डीडवाना-कुचामन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डीडवाना-कुचामन Published by: नागौर ब्यूरो Updated Fri, 13 Feb 2026 06:21 PM IST
सार

Didwana-Kuchaman News: छोटी खाटू में जमीनी विवाद के दौरान पेट्रोल बम, पत्थर और लाठियों से हमला हुआ, जिसमें 9 लोग घायल हुए। बीएसएफ जवान के परिवार ने पुलिस पर निष्क्रियता के आरोप लगाए। मामले की जांच जारी है और घायलों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Didwana-Kuchaman: Land dispute turns violent in Chhoti Khatu petrol bomb attack on BSF jawan's house 9 injured
छोटी खाटू में जमीन विवाद को लेकर हुई हिंसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डीडवाना-कुचामन जिले की छोटी खाटू में जमीनी विवाद ने हिंसक रूप धारण कर लिया। एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में पेट्रोल बम, लाठी-डंडे, पत्थर और तेजाब जैसी चीजों के इस्तेमाल की बात सामने आई है। इस घटना में 9 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को राजकीय बांगड़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन

 
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो
घटना से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें हमलावर पक्ष द्वारा पत्थरबाजी और पेट्रोल बम फेंकते हुए दृश्य दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित पक्ष का कहना है कि यह विवाद पुराना है और करीब चार महीने पहले भी इसी कारण मारपीट हुई थी, लेकिन उस समय पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

 
बीएसएफ जवान की पत्नी ने लगाए आरोप
पीड़ित पक्ष की ओर से बीएसएफ जवान की पत्नी मंजू देवी ने बताया कि उनके पति सिलीगुड़ी में तैनात हैं और घर पर मौजूद नहीं थे। उनके अनुसार, इसी का फायदा उठाकर विरोधी पक्ष ने उनके बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों पर हमला किया। उन्होंने स्थानीय पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाया और बीएसएफ प्रशासन से मदद की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- Ajmer News: जिला सेशन न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, चार जगह धमाके करने के दावे से मचा हड़कंप

 
मारपीट और हथियारों के इस्तेमाल का आरोप
पीड़ित मनोज ने बताया कि वह सुबह चाय पीने घर जा रहे थे, तभी उनके चाचा ने उन्हें घर में बंद कर मारपीट शुरू कर दी। उनका कहना है कि विरोधी पक्ष के लोग तलवार, लोहे के सरिए और लाठियां लेकर आए थे तथा बीच-बचाव करने आए लोगों पर भी हमला किया गया। उन्होंने यह भी दावा किया कि विरोधी पक्ष कहता है कि पुलिस को खरीद लिया है।
 
पुलिस की जांच जारी
घटना की सूचना मिलने पर खुनखुना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार, एक दिन पहले भी इसी क्षेत्र में मामूली विवाद को लेकर शिकायत दर्ज हुई थी। जिला पुलिस अधीक्षक से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने बातचीत से इनकार कर दिया। इसको लेकर पीड़ित परिवार में नाराजगी है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है और घायलों का उपचार जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed