फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nagaur News ›   Enraged after being stopped from filming a video in Nagaur youths drove a pickup truck into the crowd.

राजस्थान के नागौर में बवाल: वीडियो बनाने से रोका तो भड़के युवक, ग्रामीणों को रौंदने का प्रयास; एक का हाथ टूटा

Mon, 20 Jul 2026 06:47 PM IST
नागौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: नागौर ब्यूरो Updated Mon, 20 Jul 2026 06:47 PM IST
सार

गांव की बैठक के दौरान एक कैंपर वाहन भीड़ पर चढ़ा दिया गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक महिला का हाथ टूट गया, जबकि कई लोगों की जान बाल-बाल बची। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और पुलिस जांच में जुट गई।

विज्ञापन
Enraged after being stopped from filming a video in Nagaur youths drove a pickup truck into the crowd.
नागौर में बवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नागौर जिले के खींवसर थाना क्षेत्र के ताडावास गांव में ग्रामीणों की बैठक के दौरान वीडियो बनाने से मना करने पर तीन युवकों ने कथित रूप से गुस्से में कैंपर वाहन भीड़ की ओर दौड़ा दिया। हादसे में एक महिला का हाथ टूट गया, जबकि एक नाबालिग बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 11 बजे गांव के मुख्य चौक पर विभिन्न समाजों के लोग स्थानीय समस्याओं को लेकर बैठक कर रहे थे। इसी दौरान फिड़ौदा गांव निवासी धनश्याम पुत्र रामनिवास, सुरेश पुत्र पूसाराम और रामनिवास पुत्र डाबरराम कैंपर लेकर वहां पहुंचे और बैठक का वीडियो बनाने लगे। ग्रामीणों ने इसका विरोध करते हुए उन्हें वीडियो बनाने से मना किया। इस पर तीनों युवक कथित रूप से भड़क गए।

विज्ञापन




पढ़ें;  बांदीकुई को मिलेगा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का सीधा कनेक्शन, द्वारापुरा में बनेगा कट; मिलेगी राहत 

विज्ञापन
विज्ञापन

खींवसर थाने के एएसआई हरेन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपियों ने तेज रफ्तार से कैंपर भीड़ की ओर दौड़ा दिया। वाहन ने पहले 5 से 7 मोटरसाइकिलों को टक्कर मारी और फिर बिजली के पोल से जा टकराया। पोल क्षतिग्रस्त होने से करंट फैलने की आशंका के बीच मौके पर भगदड़ मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

इस दौरान अमीर खां की पत्नी कैंपर की चपेट में आ गईं, जिससे उनका एक हाथ टूट गया। वहीं एक नाबालिग बच्ची भी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि लोग समय रहते नहीं हटते तो बड़ा हादसा हो सकता था।

पीड़ित पक्ष के नथूराम पुत्र भागीरथ जाट की रिपोर्ट पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद आरोपी कैंपर लेकर मौके से फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि वाहन का मुआयना किया जा रहा है और सीसीटीवी व अन्य फुटेज के आधार पर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed