{"_id":"6981d22a4732d2f97b0364fc","slug":"mdma-worth-rs-1-35-crore-recovered-from-bathroom-basement-in-nagaur-absconding-smuggler-his-wife-arrested-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nagaur: बाथरूम के गुप्त तहखाने में मिला 1.35 करोड़ का जखीरा, पति फरार, पत्नी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nagaur: बाथरूम के गुप्त तहखाने में मिला 1.35 करोड़ का जखीरा, पति फरार, पत्नी गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: नागौर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 04:17 PM IST
विज्ञापन
सार
Nagaur: राजस्थान के नागौर जिले में ऑपरेशन नीलकंठ के तहत खींवसर थाना पुलिस और जिला विशेष टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 670 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत 1.35 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
ड्रग्स बरामद करने वाली टीम
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
राजस्थान के नागौर जिले में नशे के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। खींवसर थाना पुलिस और जिला विशेष टीम (DST) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 1 करोड़ 35 लाख रुपये मूल्य की एमडीएमए (MDMA) ड्रग्स बरामद की है। यह मादक पदार्थ बाथरूम में बने एक गुप्त तहखाने में छिपाकर रखा गया था।
Trending Videos
31 जनवरी 2026 को की गई कार्रवाई
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई 31 जनवरी 2026 को की गई। खींवसर थाना प्रभारी रामनारायण भंवरिया अपनी टीम के साथ गश्त पर थे, इसी दौरान DST नागौर से गोपनीय सूचना मिली कि पांचलासिद्धा गांव की विश्नोईयों की ढाणी में रहने वाला श्रवणराम विश्नोई (पुत्र झूमरराम) सिंथेटिक ड्रग एमडीएमए की अवैध खरीद-फरोख्त में संलिप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस को देखकर तस्कर फरार
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मकान पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही मुख्य आरोपी श्रवणराम विश्नोई मौके से फरार हो गया। इसके बाद मकान की तलाशी ली गई, जिसमें सामने बने बाथरूम में एक छिपाने की जगह से 670 ग्राम उच्च गुणवत्ता की एमडीएमए बरामद की गई। इसकी बाजार कीमत करीब 1.35 करोड़ रुपये आंकी गई है।
11 लाख कैश जब्त
पुलिस ने मौके से 11 लाख 23 हजार 400 रुपये नकद भी जब्त किए हैं, जिन्हें नशे की बिक्री से अर्जित राशि बताया गया है। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक वजन कांटा और दो डायरियां भी बरामद हुई हैं, जिनमें नशे के सौदे और लेन-देन का विस्तृत हिसाब दर्ज है। इससे यह स्पष्ट होता है कि यह संगठित स्तर पर संचालित अवैध कारोबार था।
तस्कर की पत्नी गिरफ्तार
कार्रवाई के दौरान आरोपी की पत्नी पूजा विश्नोई (23 वर्ष) मौके पर मौजूद थी, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 एवं 8/22 के तहत मामला दर्ज किया गया है (प्रकरण संख्या 28/2026)। प्रकरण की जांच कोतवाली थाना नागौर को सौंपी गई है।
ये भी पढ़ें: ज्वेलरी, हैंडीक्राफ्ट, गारमेंट और स्टोन इंडस्ट्री में लौटी रौनक, अमेरिका के फैसले से व्यापारी गदगद
ऑपरेशन नीलकंठ के तहत कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक नागौर मृदुल कच्छावा (आईपीएस) के निर्देशन में चल रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत यह कार्रवाई नशा तस्करी के खिलाफ एक और बड़ी सफलता मानी जा रही है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी श्रवणराम विश्नोई की तलाश जारी है और उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशे से जुड़े किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाया जा सके।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
