Rajasthan: युवकों का जानलेवा स्टंट! सीट पर लिटाया, उस पर बैठकर युवक चला रहा था बाइक; वीडियो से थर्राया इंटरनेट
Nagaur News: घटना को लेकर पुलिस ने कहा कि इस तरह की खतरनाक और गैरजिम्मेदाराना हरकतें सड़क सुरक्षा के साथ खिलवाड़ हैं। संबंधित युवकों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नागौर के बाबा रामदेवरा मेले में शामिल होने जा रहे श्रद्धालुओं में इस बार दो युवकों की खतरनाक हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। नागौर जिले के रियाबड़ी क्षेत्र का यह वीडियो न सिर्फ लापरवाही का उदाहरण है बल्कि इससे सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान पर भी खतरा मंडराता नजर आ रहा है।
लेटे हुए युवक के ऊपर बैठकर चलाई मोटरसाइकिल
जानकारी के मुताबिक, वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि सरपट दौड़ रही मोटरसाइकिल की सीट पर एक युवक पीठ के बल लेटा हुआ है। हैरानी की बात यह है कि दूसरा युवक उसी के ऊपर बैठकर बाइक चला रहा है। सड़क पर तेज रफ्तार से दौड़ रही यह मोटरसाइकिल हर पल हादसे को दावत देती दिख रही है।
यह भी पढ़ें- Jhunjhunu News: 25 कुत्तों को गोली मारने वाले को मिली जमानत, गांव में निकली रैली और बजे DJ; विरोध भी हो रहा
साथियों ने बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
रामदेवरा दर्शन के लिए निकले इन युवकों के साथ जा रहे दूसरे श्रद्धालुओं ने इस खतरनाक करतूत का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। इसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश भी देखने को मिला, क्योंकि इस तरह की हरकतें न सिर्फ लापरवाह युवकों के लिए खतरनाक हैं, बल्कि अन्य राहगीरों और श्रद्धालुओं के लिए भी जानलेवा साबित हो सकती हैं।
25 अगस्त को लगेगा विशाल मेला, बढ़ रही भीड़
गौरतलब है कि 25 अगस्त को बाबा रामदेव जी का विशाल मेला आयोजित होने वाला है। भाद्रपद शुक्ल पक्ष दूज को लगने वाले इस मेले में देशभर से लाखों श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। ऐसे में भारी भीड़ के बीच इस तरह की लापरवाहियां हादसों की आशंका को और बढ़ा देती हैं।
यह भी पढ़ें- Rajasthan News: 10 बार खुदकुशी की कोशिश कर चुका युवक, इस बार ट्रांसफार्मर पर चढ़कर पकड़े तार; फिर भी बच गया
पुलिस ने कहा- होगी सख्त कार्रवाई
वीडियो वायरल होने के बाद नागौर जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने सख्ती दिखाई है। उन्होंने कहा कि इस तरह की खतरनाक और गैरजिम्मेदाराना हरकतें सड़क सुरक्षा के साथ खिलवाड़ हैं। संबंधित युवकों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.