सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nagaur News ›   Nagaur News: Power Department's Negligence Kills Two Cows; Transformer Lying on Ground for 2 Years

Nagaur News: विद्युत विभाग की लापरवाही से गई बेजुबानों की जान, ढाई साल से जमीन पर पड़ा है ट्रांसफार्मर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 15 Jul 2025 08:34 AM IST
विज्ञापन
सार

विद्युत विभाग की लापरवाही से जिले के सुरजनियावास में दो गायों की जान चली गई। विभाग ने एक किसान के खेत में विद्युत कृषि कनेक्शन का 11 केवी ट्रांसफार्मर ढाई साल से जमीन पर ही रख छोड़ा था, जिससे दोनों पशु उसके तारों की चपेट में आ गए।

Nagaur News: Power Department's Negligence Kills Two Cows; Transformer Lying on Ground for 2 Years
ट्रांसफार्मर की चपेट में आकर दो गायों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिले के जायल उपखंड के रोल गांव की रोही स्थित सुरजनियावास में विद्युत विभाग की घोर लापरवाही सामने आई है। विभाग का कृषि कनेक्शन से जुड़ा ट्रांसफार्मर करीब ढाई साल से जमीन पर पड़ा हुआ है। हाल ही में बारिश के चलते एक किसान की दो गायें बिजली के नंगे तारों की चपेट में आ गईं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

Trending Videos


जायल विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रत्याशी रहे अनिल बारूपाल ने विभाग की इस लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए किसान परिवार को उचित मुआवजा देने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने ट्रांसफार्मर को उचित स्थान पर लगवाने की भी मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Kota News: चंबल नदी के तेज बहाव में फंसे सात लोग, एक को बाहर निकाला, छह बहे; तलाश में जुटी रेस्क्यू टीम

दरअसल नागौर जिले के जायल उपखंड के रोल गांव की सरहद पर स्थित सुरजनियावास क्षेत्र में किसान पेमाराम माली के खेत में विद्युत कृषि कनेक्शन का 11 केवी ट्रांसफार्मर ढाई साल से जमीन पर ही पड़ा है। सोमवार सुबह बारिश हो रही थी। इस दौरान किसान ने अपनी गायों को चरने के लिए खुला छोड़ दिया। पशु चरते-चरते ट्रांसफार्मर के पास उगी घास खाने के लिए वहां पहुंच गईं और नंगे तारों की चपेट में आ गईं। करंट लगने से दोनों गायों की मौके पर ही मौत हो गई।

गौरतलब है कि विद्युत कनेक्शन देते समय ट्रांसफार्मर को खंभे या उचित स्थान पर लगाया जाना चाहिए लेकिन विभाग ने इसे जमीन पर ही रख छोड़ा था, जो कि गंभीर लापरवाही का मामला है।

आरएलपी नेता अनिल बारूपाल ने बताया कि किसान की दो गायों की मौत के लिए विद्युत विभाग की लापरवाही जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि कई बार विभाग को ट्रांसफार्मर को सही स्थान पर लगाने की शिकायत की गई थी, लेकिन कोई संज्ञान नहीं लिया गया। आज उसका परिणाम यह हुआ कि एक किसान को अपनी बेजुबान गायों की जान से हाथ धोना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed