{"_id":"689ae79f2048190d76048603","slug":"police-took-big-action-against-illegal-gravel-transportation-machinery-worth-rs-15-crore-seized-nagaur-news-c-1-1-noi1346-3277126-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nagaur News: अवैध बजरी खनन पर कार्रवाई, पुलिस ने रात में छापा मारकर डंपर-जेसीबी किए जब्त, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nagaur News: अवैध बजरी खनन पर कार्रवाई, पुलिस ने रात में छापा मारकर डंपर-जेसीबी किए जब्त, तीन गिरफ्तार
Tue, 12 Aug 2025 02:29 PM IST
नागौर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: नागौर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 02:29 PM IST
सार
थांवला थाना क्षेत्र के रोहिसा में छापेमारी कर पुलिस ने एक 12-चक्का डंपर, जेसीबी, एलएनटी मशीन और मोटरसाइकिल जब्त की तथा तीन चालकों को गिरफ्तार किया। मुख्य आरोपी संदीप उर्फ सैंडी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
पुलिस ने जब्त की मशीनरी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में लगातार हो रहे अवैध बजरी खनन के चलते पुलिस पर मिलीभगती के आरोपों के बीच नागौर पुलिस ने तगड़ा एक्शन लिया। नागौर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छवाहा ने दो टीमों का गठन कर देर रात्रि में दबिश देकर अवैध खनन में लिप्त वाहन 12 चक्का डंपर, एक जेसीबी, एलएनटी मशीन, एक मोटरसाइकिल को जब्त की। वहीं तीन चालकों को मौके से गिरफ्तार किया गया। एक आरोपी मौके से भाग निकला। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
बता दें कि नागौर पुलिस पिछले लंबे समय से पुलिस पर खनन माफिया और पुलिस पर मिलीजुली का आरोप लग रहे थे। इसी के चलते नव नियुक्त जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छवाह ने अलग-अलग थानों की टीमों का गठन कर देर रात्रि में अवैध बजरी का खनन कर रहे लोगों पर बड़ी कार्रवई की। पुलिस ने मौके से एक अवैध बजरी से भरा डंपर गाड़ी, बिना नंबरी जेसीबी, एलएनटी मशीन, और एक मोटरसाइकिल को जब्त किया। साथ ही तीन चालक कैलाश (33) पुत्र जस्साराम विश्नोई, जस्साराम (20) पुत्र कर्माराम नायक, राकेश गोदारा पुत्र पांचाराम जाट को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी संदीप उर्फ सेंडी मौके फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश हेतु विभिन्न टीमों का गठन कर तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने जब्त वाहनों की सूचना खनन विभाग को दे दी गई। पुलिस ने आरोपियों को धारा 126, 170 बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर लिया है। पिछले दिनों बजरी माफियों और ग्रामीणों के बीच हुई बहस- बीते दिनों रियाबड़ी उपखंड के अवैध बजरी परिवहन के जमकर रात्रि में विरोध हुआ। इस दौरान बजरी माफिया ने ग्रामीणों के ऊपर कैंपर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बेनीवाल के आंदोलन के बाद पुलिस हुई सख़्त
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो व नागौर सासंद हनुमान बेनीवाल के जन आक्रोश रैली के बाद अब नागौर जिला प्रशासन एकदम सख्त हो गया हैं। बेनीवाल के द्वारा सरकार के साथ हुआ समझौता के बाद लगातार पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई कर रही है। जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छवाहा बोले कि सरकार द्वारा मिले आदेश के अनुसार अवैध बजरी खनन को रोकथाम को लेकर देर रात्रि में जारी हेल्पलाइन नंबर पर सूचना मिली कि थांवला थाना इलाके के रोहिसा में अवैध बजरी खनन की जानकारी मिली। जानकारी मिलते ही तुरंत टीमों का गठन कर सदर थानाधिकारी सुरेश जाट और उप निरीक्षक विमला चौधरी के नेतृत्व में देर रात दबिश दी। जहां पर अवैध बजरी का खनन करते हुए एक डंपर, एक जेसीबी, एक एलएनटी और तीन वाहन चालक को गिरफ्तार किया है। मुख्य सरगना संदीप उर्फ सैंडी जो कि मौके से फरार हो गया। पुलिस जल्द ही उसको गिरफ्तार कर लिया। हमने खनन विभाग को जब्त वाहनों की सूचना दे दी है।