सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nagaur News ›   Union state Minister Manju Baghmar held pc regarding budget said government took everyone's attention

Nagaur: बजट को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री मंजू बाघमार ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोलीं- सरकार ने रखा सबका ध्यान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: नागौर ब्यूरो Updated Mon, 02 Feb 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
सार

Nagaur: नागौर में महिला एवं बाल विकास तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग की राज्य मंत्री डॉ. मंजू बाघमार ने केंद्रीय बजट 2026-27 की उपलब्धियों और विशेषताओं पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। डॉ. बाघमार ने बजट को समावेशी विकास, आर्थिक सशक्तिकरण और मिशन 2047 के प्रति समर्पित बताया।  

Union state Minister Manju Baghmar held pc regarding budget said government took everyone's attention
मीडिया को संबोधित करती हुई राज्य मंत्री डॉ मंजू बागमर
विज्ञापन

विस्तार

केंद्र सरकार द्वारा लोकसभा में पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026-27 की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए राजस्थान भाजपा ने राज्य के सभी जिलों में एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इसी क्रम में नागौर जिले में महिला एवं बाल विकास तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग की राज्य मंत्री डॉ. मंजू बाघमार ने जिला कलेक्ट्रेट सभागार में मीडिया प्रतिनिधियों के साथ प्रेस वार्ता की।

Trending Videos


'बजट में रखा गया सभी का ध्यान'
केंद्रीय राज्यमंत्री ने बजट को समावेशी विकास, आर्थिक सशक्तिकरण और विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक सशक्त एवं दूरदर्शी कदम करार दिया। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लगातार नौवीं बार पेश यह बजट युवा, किसान, महिला, गरीब और मध्यम वर्ग सभी के हितों का विशेष ध्यान रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  बजट को लेकर आमने-सामने आए भाजपा-कांग्रेस के नेता, मदन राठौड़ बोले- सचिन को नहीं पता आटे-दाल का भाव

'आर्थिक सुधारों को बढ़ावा देगा बजट'
डॉ. बाघमार ने बताया कि बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचा, रोजगार सृजन, नवाचार और डिजिटल सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी गई है। किसानों की आय बढ़ाने, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करने वाले प्रावधान भारत के उज्ज्वल भविष्य की नींव को और मजबूत करेंगे। डॉ. बाघमार ने बजट को मिशन 2047 के प्रति समर्पित बताते हुए कहा कि यह बजट न केवल आर्थिक सुधारों को बढ़ावा देगा, बल्कि ग्रामीण भारत से लेकर शहरी मध्यम वर्ग तक सभी को सशक्त करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed