{"_id":"6a47681994e1a69cf80895f1","slug":"rajasthan-father-leads-armed-mob-to-attack-son-s-house-firing-attempt-misfires-saving-lives-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: पिता ने बेटे के घर बोला धावा, तलवार-फरसे और पिस्टल लेकर घुसे हमलावर; मिसफायर होने से बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: पिता ने बेटे के घर बोला धावा, तलवार-फरसे और पिस्टल लेकर घुसे हमलावर; मिसफायर होने से बची जान
Fri, 03 Jul 2026 01:13 PM IST
नागौर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: नागौर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 01:13 PM IST
सार
नागौर में संपत्ति विवाद के बीच एक युवक ने अपने पिता पर 10-15 हथियारबंद लोगों के साथ घर पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। फायरिंग, तोड़फोड़ और मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नागौर शहर में गुरुवार दोपहर पारिवारिक संपत्ति विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के कॉलेज रोड स्थित स्पाइस होटल के पास एक युवक ने अपने पिता और अन्य लोगों पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। पीड़ित का दावा है कि उसके पिता 10 से 15 हथियारबंद लोगों के साथ घर पहुंचे और हमला कर दिया। घटना के दौरान फायरिंग, तोड़फोड़ और मारपीट की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहले गाड़ी से कुचलने की कोशिश, फिर घर में घुसकर हमला
पीड़ित यश चौधरी ने बताया कि वह अपने भाइयों के साथ घर के बाहर बैठा था। इसी दौरान बिना नंबर की थार सहित दो वाहन तेज रफ्तार से वहां पहुंचे। आरोप है कि वाहनों से उतरे लोगों के हाथों में तलवार, फरसे, लोहे के सरिये और पिस्टल थीं। पीड़ित के अनुसार, पहले उन्हें वाहन से कुचलने की कोशिश की गई, जिससे एक युवक के पैर में चोट लगी। जान बचाने के लिए सभी घर के अंदर भागे, लेकिन हमलावर दरवाजा तोड़कर भीतर घुस गए।
फायरिंग का आरोप, मिसफायर होने से टला बड़ा हादसा
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने पिस्टल से कई बार फायर करने का प्रयास किया, लेकिन हथियार मिसफायर हो गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इसके बाद आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो, बुलेट और अन्य वाहनों में तोड़फोड़ की। दुकान के शीशे और घरेलू सामान भी क्षतिग्रस्त कर दिए गए। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है।
विज्ञापन
डेढ़ महीने से मिल रही थीं धमकियां
यश चौधरी का आरोप है कि पैतृक संपत्ति को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले करीब डेढ़ महीने से उनका पीछा किया जा रहा था और लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। घटना के बाद आरोपी 24 घंटे के भीतर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
ये भी पढ़ें- राजस्थान की किन्नर ने एमपी के युवक संग रचाई शादी: मंदिर में दोनों ने लिए सात फेरे; एक साल से था रिश्ता
पुलिस ने दर्ज किया मामला
सहायक पुलिस अधीक्षक जतिन कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक और संपत्ति विवाद से जुड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में कुछ लोग तलवार, सरिये और पिस्टल लेकर घर में घुसते तथा तोड़फोड़ करते दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली थाने में जानलेवा हमला, आर्म्स एक्ट, तोड़फोड़ और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया है। अधिकारियों का कहना है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सांसद ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
घटना के बाद नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने जिले की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिला मुख्यालय के संवेदनशील इलाके में दिनदहाड़े हथियारों के साथ इस तरह का हमला होना चिंताजनक है। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और जिले में प्रभावी पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।