{"_id":"6a40a9213dfca27aca0f83b6","slug":"nagaur-child-abuse-case-sparks-outrage-police-under-political-fire-nagaur-news-c-1-1-noi1346-4443561-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार साल के मासूम से अश्लील हरकत पर बवाल: केले का लालच देकर घर ले गया पड़ोसी; बेनीवाल ने पुलिस की पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार साल के मासूम से अश्लील हरकत पर बवाल: केले का लालच देकर घर ले गया पड़ोसी; बेनीवाल ने पुलिस की पर उठाए सवाल
Sun, 28 Jun 2026 10:35 AM IST
नागौर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: नागौर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 10:35 AM IST
सार
नागौर में चार वर्षीय बच्चे के साथ कथित अश्लील हरकत का मामला सामने आने के बाद आक्रोश फैल गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस बीच सांसद हनुमान बेनीवाल ने पुलिस पर मुकदमा दर्ज करने में देरी और पीड़ित पक्ष पर समझौते का दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नागौर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में चार वर्षीय मासूम बच्चे के साथ कथित अश्लील हरकत का मामला सामने आने के बाद जिले में आक्रोश का माहौल है। घटना को लेकर जहां स्थानीय लोगों में नाराजगी है, वहीं मामला अब राजनीतिक तूल भी पकड़ता नजर आ रहा है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के प्रमुख एवं सांसद हनुमान बेनीवाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से राजस्थान सरकार और नागौर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
केले का लालच देकर घर बुलाया, फिर की अश्लील हरकत
जानकारी के अनुसार, 26 जून को दोपहर करीब 3:30 से 4:00 बजे के बीच चार वर्षीय बच्चा अपने घर के पास खेल रहा था। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति उसे केले का लालच देकर अपने घर ले गया और वहां उसके साथ अश्लील हरकत की। कुछ देर बाद बच्चे की बहन मौके पर पहुंची और परिजनों को इसकी जानकारी दी।
परिजनों का आरोप है कि जब वे मौके पर पहुंचे तो आरोपी ने माफी मांगते हुए मामले को दबाने के लिए पैसे देने की पेशकश की और किसी को घटना की जानकारी नहीं देने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हनुमान बेनीवाल ने लगाए गंभीर आरोप
सांसद हनुमान बेनीवाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज करने के बजाय पीड़ित परिवार पर समझौते का दबाव बनाया। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से सवाल करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बेनीवाल ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने के बजाय मामले को दबाने का प्रयास किया गया। उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।
ये भी पढ़ें- 99 लाख की सब्सिडी पर घिरे केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी: बोले- 2018 में किया था आवेदन; नियमों के तहत मिला लाभ
पुलिस की कार्रवाई पर सभी की नजर
घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखी जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। बेनीवाल द्वारा लगाए गए आरोपों पर पुलिस की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।