फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nagaur News ›   Thieves roamed streets all night, ransacked several houses, found only coat and empty bottles; CCTV captured

Rajasthan: चोरों ने पूरी रात नापी सड़कें... खंगाले कई घर, मिला सिर्फ एक कोट और खाली बोतलें; CCTV में हुए कैद

Sat, 21 Feb 2026 09:28 PM IST
नागौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: नागौर ब्यूरो Updated Sat, 21 Feb 2026 09:28 PM IST
सार

Nagaur News: नागौर के श्यामसर गांव में तीन चोर पूरी रात सक्रिय रहे, मोटरसाइकिल हटाई, घरों में घुसने का प्रयास किया और अवैध शराब की दुकान का ताला तोड़ा। अंत में उनके हाथ सिर्फ एक कोट और खाली बोतलें लगीं, पुलिस जांच जारी है।

विज्ञापन
Thieves roamed streets all night, ransacked several houses, found only coat and empty bottles; CCTV captured
सीसीटीवी फुटेज के स्क्रीनग्रैब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के नागौर जिले के श्री बालाजी थाना क्षेत्र अंतर्गत श्यामसर गांव में चोरी की एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने क्षेत्र के लोगों को हैरान कर दिया। तीन शातिर चोर पूरी रात गांव में अलग-अलग स्थानों पर घूमते रहे। इस दौरान उन्होंने मोटरसाइकिल उठाकर दूसरी जगह खड़ी की, कई मकानों में घुसने का प्रयास किया और एक अवैध शराब की दुकान का ताला भी तोड़ा। हालांकि, अंततः उनके हाथ केवल एक व्यक्ति का कोट और कुछ खाली शराब की बोतलें ही लगीं।

विज्ञापन

 
रातभर फांकी सड़कों की खाक
जानकारी के अनुसार, चोर देर रात गांव में सक्रिय रहे। उन्होंने एक स्थान से मोटरसाइकिल चुराकर उसे दूसरी जगह पार्क कर दिया। इसके बाद कई घरों में सेंध लगाने की कोशिश की, लेकिन किसी भी स्थान पर बड़ी चोरी नहीं कर सके। गांव में चल रही अवैध शराब की दुकान का ताला तोड़कर वे अंदर घुसे, जहां शराब और बियर का सेवन किया। सुबह करीब 4 बजे तक गांव में भटकने के बाद तीनों आरोपी वहां से निकल गए।
विज्ञापन


पढ़ें- बारात आने वाले दिन सगी बहनों की मौत: अचानक बिगड़ी थी तबीयत; अंतिम संस्कार से पहले पुलिस का धावा... ऐसा खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सुबह फैली खबर, ग्रामीणों में चर्चा
सुबह घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हलचल मच गई। बड़ी चोरी न होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस जरूर ली, लेकिन पूरी घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। वारदात का तरीका और उसका परिणाम लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।
 
पुलिस की जांच और सीसीटीवी फुटेज
सूचना मिलने पर श्री बालाजी थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। गांव के सरपंच प्रतिनिधि विक्रम सिंह सहित अन्य ग्रामीण भी मौके पर मौजूद रहे। बताया गया है कि पूरी वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों की पहचान कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed