सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nagaur News ›   Transport Dept Seals 6 Showrooms, Seizes 15 Vehicles in Deedwana-Kuchaman

Rajasthan: डीडवाना-कुचामन में परिवहन विभाग की कार्रवाई, 6 ऑटोमोबाइल शोरूम सीज; जानें क्यों 15 वाहन जब्त हुए?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: नागौर ब्यूरो Updated Thu, 19 Feb 2026 07:59 PM IST
विज्ञापन
सार

नागौर जिले की पुलिस लाइन क्षेत्र में चोरों ने एक साथ छह पुलिसकर्मियों के सरकारी क्वार्टरों में सेंध लगाकर लाखों रुपये की नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। 

Transport Dept Seals 6 Showrooms, Seizes 15 Vehicles in Deedwana-Kuchaman
सीज करते हुए अधिकारी
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान के डीडवाना-कुचामन क्षेत्र में परिवहन विभाग ने अवैध रूप से संचालित वाहन डीलरशिप शोरूमों पर बड़ी कार्रवाई की है। जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा अधिकारी सुप्रिया बिश्नोई के निर्देशन में की गई इस छापेमारी से स्थानीय वाहन डीलरों में खलबली मच गई है। विभाग ने बिना वैध ट्रेड सर्टिफिकेट के चल रहे 6 शोरूमों को सीज कर दिया और वहां से कुल 15 वाहनों को जब्त कर लिया।


क्यों नहीं लिया था आवश्यक ट्रेड सर्टिफिकेट?
परिवहन निरीक्षक गणपत सिंह रावत और मनोज कुमार शर्मा की टीम ने डीडवाना और कुचामन सिटी के विभिन्न इलाकों में औचक निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि कई प्रतिष्ठित डीलर बिना आवश्यक ट्रेड सर्टिफिकेट के वाहनों की खरीद-बिक्री और प्रदर्शन कर रहे थे, जो मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत स्पष्ट उल्लंघन है। ट्रेड सर्टिफिकेट के अभाव में ऐसे शोरूम अवैध माने जाते हैं, जिससे उपभोक्ताओं के हितों पर भी असर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई में शामिल प्रमुख शोरूम और जब्त वाहन:
- रतन किआ(लाडनूं रोड, डीडवाना): 02 वाहन जब्त
- श्री कृष्ण ऑटो प्रा. लि. (डीडवाना): 02 वाहन जब्त
- महिंद्रा एंड महिंद्रा (नागौर ऑटोमोबाइल, डीडवाना): 05 वाहन जब्त
- श्री मंगलम मोटर्स (कुचामन सिटी): 02 वाहन जब्त
- दक्ष मोटर्स - टाटा (कुचामन बाईपास): 02 वाहन जब्त
- श्री कृष्ण हुंडई (कुचामन सिटी): 02 वाहन जब्त

कार्रवाई के दौरान टीम ने शोरूम प्रतिनिधियों की मौजूदगी में पंचनामा तैयार किया और शोरूमों को सील कर दिया। विभाग ने स्पष्ट चेतावनी जारी की है कि बिना वैध दस्तावेजों और ट्रेड सर्टिफिकेट के कोई भी शोरूम संचालित नहीं कर सकता। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Jodhpur News: अवैध अफीम और गांजा खेती के खिलाफ डीएसटी की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

यह कार्रवाई परिवहन विभाग की सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन को सुनिश्चित करने की मुहिम का हिस्सा है। हाल के महीनों में विभाग ने ओवरलोड वाहनों, अवैध परिवहन और अन्य उल्लंघनों पर भी कई अभियान चलाए हैं। सुप्रिया बिश्नोई ने कहा, अवैध शोरूम न केवल नियमों का उल्लंघन करते हैं, बल्कि बाजार में अनुचित प्रतिस्पर्धा भी बढ़ाते हैं। हम उपभोक्ताओं के हित और सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देंगे।

इस कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य डीलरों को भी संदेश गया है कि नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभाग ने सभी वाहन डीलरों से अपील की है कि वे तुरंत अपने दस्तावेज पूरे करें, अन्यथा आगे भी ऐसी सख्ती जारी रहेगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed