फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Chief Minister Ashok Gehlot says BJP may compromise on common man life to win elections

भाजपा चुनाव जीतने के लिए आमजन के जीवन से भी समझौता कर सकती है: गहलोत

Fri, 11 Dec 2020 06:27 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 11 Dec 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan Chief Minister Ashok Gehlot says BJP may compromise on common man life to win elections
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : ANI

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को एक के बाद एक ट्वीट करके भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि राजस्थान में आए जिला परिषद, पंचायत समिति चुनाव परिणाम को लेकर बीजेपी हाईकमान के आदेश पर किसान आंदोलन को फीका करने के लिए केंद्रीय मंत्रियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर झूठ फैलाया है। भाजपा नतीजों को अपनी बड़ी जीत की तरह प्रदर्शित कर रही है, जो आंकड़ों के विश्लेषण में गलत साबित होता है।

विज्ञापन


भाजपा चुनाव जीतने के लिए आमजन के जीवन से भी समझौता कर सकती है
गहलोत ने आगे कहा, हैदराबाद के नगर निगम चुनावों में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों का जाकर कोरोना प्रॉटोकोल का उल्लंघन करना इनकी सोच दर्शाता है। यह दिखाता है कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए आमजन के जीवन से भी समझौता कर सकती है।
विज्ञापन


कोरोना के समय भाजपा नेताओं के लिए राजनीति जरूरी थी
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब हमारा सारा ध्यान जीवन और आजीविका बचाने पर था तब भाजपा नेताओं के लिए राजनीति जरूरी थी। कोरोना के दौरान राजस्थान सरकार का पूरा ध्यान महामारी की रोकथाम पर था। इसलिए कांग्रेस ने प्रदेश-केंद्रीय स्तर के नेताओं को इन चुनावों में प्रचार हेतु नहीं भेजा ताकि भीड़ इकट्ठा न हो, महामारी का फैलाव रुक सके। वहीं भाजपा के केंद्रीय मंत्री तक इन चुनावों में प्रचार के लिए उतर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के प्रधानों की संख्या पहले से 31 बढ़ी है
गहलोत ने आगे कहा कि 222 पंचायत समितियों में बीजेपी और कांग्रेस के बराबर 98-98 और अन्य पार्टियों के 26 प्रधान चुने गए हैं। 2015 में इन पंचायत समितियों में बीजेपी के 112 और कांग्रेस के 67 प्रधान थे। कांग्रेस के प्रधानों की संख्या पहले से 31 बढ़ी है जबकि बीजेपी के प्रधानों की संख्या 14 कम हुई है।


कांग्रेस को बीजेपी से 0.29 फीसदी ज्यादा वोट मिले हैं
सीएम ने 21 जिलों की 222 पंचायत समितियों पर हुए मतदान में से कांग्रेस को भाजपा से ज्यादा मत मिले हैं। कांग्रेस को 40.87 फीसदी वोट मिले हैं जबकि बीजेपी को 40.58 फीसदी वोट ही मिले हैं। कांग्रेस को बीजेपी से 0.29 फीसदी ज्यादा वोट मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed