सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Former President Ramnath Kovind visited Shrinathji temple

Rajasthan: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने श्रीनाथजी मंदिर में किए दर्शन, देश प्रदेश में खुशहाली की कामना की

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 08 Apr 2024 09:50 PM IST
विज्ञापन
सार

भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राजसमंद जिले के दौरे पर रहे। कोविंद को राजसमंद कलेक्टर डॉ. भंवरलाल ने रिसीव किया। कोविंद ने नाथद्वारा स्थित प्रभु श्रीनाथजी मंदिर में दर्शन किए। नाथद्वारा में मंदिर परंपरा के अनुसार, रामनाथ कोविंद का स्वागत-सम्मान किया गया।

Rajasthan Former President Ramnath Kovind visited Shrinathji temple
रामनाथ कोविंद ने श्रीनाथजी मंदिर में किए दर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार शाम को सपरिवार नाथद्वारा पहुंचे और प्रभु श्रीनाथजी की संध्या आरती झांकी के दर्शन किए। दर्शन उपरांत मंदिर परंपरा अनुसार, कोविंद और उनके परिवार का स्वागत मंदिर मंडल के अधिकारी सुधाकर शास्त्री द्वारा उपरना रजाई ओढ़ाकर व श्रीजी का प्रसाद भेंटकर स्वागत किया गया।

Trending Videos


मोती महल में पत्रकारों से बात करते हुए कोविंद ने कहा कि भारत के सभी प्रान्तों में सुख समृद्धि के साथ ही विदेशों में भी शांति आए, ऐसी प्रार्थना श्रीजी से की है। परिवार सहित प्रभु का आशीर्वाद लिया है। इससे पूर्व परिवार सहित नाथद्वारा पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति का जिला कलेक्टर भवंरलाल, अतिरिक्त कलेक्टर ऋषि सुधांशु पांडे, मंदिर मंडल मुख्य प्रशासक भारत भूषण, उपखंड अधिकारी अजय कुमार, पद्मश्री श्यामसुंदर पालीवाल सहित अन्य अधिकारियों ने अगवानी करते हुए स्वागत किया। दर्शनों के बाद उन्होंने विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा विश्वस्वरूपम का अवलोकन किया। इसके बाद वे उदयपुर के लिए प्रस्थान कर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामनाथ कोविंद ने उदयपुर में तारा संस्थान का अवलोकन किया
देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सपत्नी सोमवार को उदयपुर पधारे। उन्होंने शहर के सेक्टर 14 में संचालित द्रौपदी देवी तारा संस्थान का अवलोकन किया। संस्थान ने पूर्व राष्ट्रपति को संस्थान के चलते 12 वर्ष पूर्ण हो जाने पर आयोजित समारोह में आमंत्रित किया। तारा संस्थान की निदेशक कल्पना अग्रवाल ने पूर्व राष्ट्रपति एवम उनकी पत्नी की अगवानी की।

उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति को संस्थान में रह रहे सभी वृद्ध जनों से परिचित कराया। संस्थान में वृद्ध जनों को दी जाने वाली सुविधाओं से रूबरू कराया। वृद्ध जनों के मनोरंजन गतिविधियों की जानकारी दी। एक वृद्ध ने पूर्व राष्ट्रपति को पुरानी फिल्मों के गीत सुनाए। पूर्व राष्ट्रपति ने तारा संस्थान की गतिविधियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि तारा संस्थान की तरह के वृद्धाश्रम देश के हर शहर में होने चाहिए ताकि जिन वृद्ध जन की सार संवार करने वाले नहीं है। उनकी ठीक प्रकार से देखभाल की जा सके। पूर्व राष्ट्रपति ने समाजसेवी संस्थाओं से गुजारिश की कि वे वृद्धों की सेवा का संकल्प लेकर तारा संस्थान जैसे भव्य वृद्धाश्रम स्थापित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed