सब्सक्राइब करें

Hill Station Mount Abu: यहां की वादियां, झीलें और सुंदरता देखकर भूल जाएंगे गर्मी, देखें तस्वीरें

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 01 May 2022 05:53 PM IST
सार

पूरे साल भर बड़ी संख्या में पर्यटक माउंट आबू आते हैं लेकिन बारिश में रिकॉर्ड तोड़ सैलानी पहुंचते हैं। बारिश के मौसम में राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन पर प्रकृति मानो दुल्हन सा शृंगार कर लेती है।

विज्ञापन
Rajasthan hill station Mount Abu said as Kashmir of Rajasthan
राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन - फोटो : Social Media

देश में भीषण गर्मी पड़ रही है। आमजन लू के थपेड़ों से परेशान हैं। ऐसे में आप कहीं घूमने जाने का मन बना रहे हैं तो हम आपको राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू के बारे में बता रहे हैं। माउंट आबू को 'राजस्थान का कश्मीर' कहा जाता है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता, जलवायु, हरी-भरी पहाड़ियां, झीलें और धार्मिक स्थल के कारण हर साल लाखों सैलानी खिंचे चले आते हैं। 

Trending Videos
Rajasthan hill station Mount Abu said as Kashmir of Rajasthan
अरावली की पहाड़ी का मनोरम दृश्य - फोटो : Social Media

हनीमून और समर वेकेशन का लोकप्रिय डेस्टिनेशन
अरावली पर्वतमाला की सबसे ऊंची चोटी पर माउंट आबू 1220 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। पिछले एक दशक में राजस्थान का यह हिल स्टेशन गर्मियों की छुट्टी और हनीमून के लिए लोकप्रिय जगह के रूप में उभरा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajasthan hill station Mount Abu said as Kashmir of Rajasthan
माउंट आबू में सूर्योदय - फोटो : Social Media

मानसून में यहां का अपना एक अलग ही मजा है। बारिश में पहाड़ों पर हरियाली देखते ही बनती है। पहाड़ों पर बादलों की लुकाछुपी, नीला आसमान सहित कई मनभावन आकर्षक नजारे देखने को मिलते हैं। 

Rajasthan hill station Mount Abu said as Kashmir of Rajasthan
नक्की झील में पर्यटक लेते हैं बोटिंग का मजा - फोटो : Social Media

झीलें लगाती हैं सुंदरता में चार चांद
माउंट आबू की नक्की झील हिल स्टेशन की शान है। इसकी सुंदरता पर्यटकों को आकर्षित करती है। वहीं लोग शाम को झील किनारे बैठ प्रकृति का लुत्फ उठाते हैं। पर्यटक झील में बोटिंग की सुविधा भी उपलब्ध है। यहां नक्की झील के अलावा भी कई छोटे-छोटे जलस्त्रोत हैं, जो हिल स्टेशन की सुंदरता में चार चांद लगाते हैं।

विज्ञापन
Rajasthan hill station Mount Abu said as Kashmir of Rajasthan
नक्की झील का मनमोहक दृश्य - फोटो : Social Media

ऐसे तो यहां आप किसी भी मौसम में जा सकते हैं लेकिन बारिश में मजा दोगुना हो जाता है। बरसात के कारण यहां के पहाड़ों में कल-कल बहते झरने का पर्यटक खूब आनंद लेते हैं। यहां का "टॉड रॉक' नामक स्थान अपनी अलग ही पहचान रखता है। यहां पर्यटक आकर घंटों तक बैठते हैं और पहाड़ से पूरे माउंट आबू को निहारते हैं। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed