सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajsamand News: Massive cache of illegal weapons seized in Nathdwara, over 9,000 swords recovered; 3 arrested

Rajsamand News: नाथद्वारा में अवैध हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद, 9 हजार से ज्यादा तलवारें जब्त, तीन गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद Published by: राजसमंद ब्यूरो Updated Sun, 03 May 2026 01:52 PM IST
विज्ञापन
सार

राजसमंद के नाथद्वारा में अवैध हथियारों के जखीरे का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने कार्रवाई कर दो ठिकानों से नौ हजार से ज्यादा तलवारें जब्त कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया।

Rajsamand News: Massive cache of illegal weapons seized in Nathdwara, over 9,000 swords recovered; 3 arrested
नाथद्वारा में नौ हजार से ज्यादा तलवारों को जखीरा बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नाथद्वारा क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों से कुल 9,228 तलवारें जब्त की हैं। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।



पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल के निर्देशन और डीवाईएसपी शिप्रा राजावत के सुपरविजन में थाना श्रीनाथजी मंदिर पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया। थानाधिकारी विक्रम सिंह के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि उपली ओडन क्षेत्र में एक भंगार गोदाम में अवैध रूप से तलवारें रखी गई हैं और उनका निर्माण व धार लगाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Baran News: घर में रखे अवैध हथियार ने ली मासूम की जान, खेल-खेल में चली गोली, 12 वर्षीय बालिका की मौत
विज्ञापन


गोदाम से मिलीं 9 हजार से ज्यादा तलवारें
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश दी, जहां बड़ी संख्या में धारदार और बिना धार वाली तलवारें बरामद हुईं। मौके पर मौजूद अजय सिकलीगर और सोनू सुथार वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस ने यहां से कुल 9,032 तलवारें जब्त कीं। साथ ही तलवार बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण- ग्राइंडर, वेल्डिंग मशीन और पॉलिशिंग मशीन भी बरामद की गई।

दूसरी कार्रवाई में 196 तलवारें जब्त
इसी दौरान पुलिस को एक अन्य स्थान पर वेल्डिंग की आड़ में तलवार निर्माण की सूचना मिली। वहां से 196 तलवारें बरामद कर सिकंदर सिकलीगर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों मामलों में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि इतनी बड़ी संख्या में हथियार कहां सप्लाई किए जाने थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed