फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajsamand News: Union Tourism Minister Visits Nathdwara, Offers Prayers at Shrinathji Temple

Rajsamand News: श्रीनाथजी के दर्शन करने नाथद्वारा पहुंचे केंद्रीय पर्यटन मंत्री, पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

Sat, 16 May 2026 03:50 PM IST
राजसमंद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद Published by: राजसमंद ब्यूरो Updated Sat, 16 May 2026 03:50 PM IST
सार

श्रीनाथजी मंदिर पहुंचे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मंदिर में शृंगार झांकी के दर्शन किए। इस दौरान उनका मंदिर परंपरा के अनुसार स्वागत किया गया। दर्शन के बाद उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा भी की।

विज्ञापन
Rajsamand News: Union Tourism Minister Visits Nathdwara, Offers Prayers at Shrinathji Temple
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किए श्रीनाथजी के दर्शन

विस्तार

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शनिवार सुबह नाथद्वारा पहुंचे, जहां उन्होंने श्रीनाथजी मंदिर में प्रभु श्रीनाथजी की शृंगार झांकी के दर्शन किए। दर्शन के बाद मंदिर परंपरा के अनुसार मंदिर मंडल की ओर से अधिकारी सुधाकर उपाध्याय ने केंद्रीय मंत्री का उपरना और रजाई ओढ़ाकर स्वागत किया तथा श्रीनाथजी का प्रसाद भेंट किया।

विज्ञापन




इस दौरान तिलकायत के निजी सलाहकार अंजन शाह, तिलकायत सचिव लीलाधर पुरोहित, मुख्य निष्पादन अधिकारी जितेंद्र पांडे, राजसमंद जिला कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा, एसपी हेमंत कलाल, डीएसपी शिप्रा राजावत, सीईओ, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी और सेवादार मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Salumber News: उदयपुर-पिंडवाड़ा हाईवे पर मौत बनकर आया मिनी ट्रक, कार सवार तीन लोगों की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्शनों के बाद केंद्रीय मंत्री स्थानीय मोती महल पहुंचे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। यहां उन्होंने कुछ देर कार्यकर्ताओं से चर्चा की और इसके बाद आगे के कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed