सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Collector walked through villages, operating hand pumps himself to assess drinking water situation

Salumber News: गांवों में पैदल घूमे कलेक्टर, खुद हैंडपंप चलाकर जाने पेयजल के हालात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सलूंबर Published by: सलूंबर ब्यूरो Updated Mon, 06 Apr 2026 10:17 PM IST
विज्ञापन
सार

Salumber News: सलूंबर में गर्मी के बीच पेयजल व्यवस्था की जांच के लिए जिला कलक्टर मुहम्मद जुनेद पीपी और एडीएम डॉ दिनेश राय सापेला ने गांवों में निरीक्षण किया। हैंडपंप जांच, नमूना परीक्षण, मरम्मत और निर्बाध जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Collector walked through villages, operating hand pumps himself to assess drinking water situation
हैंडपंप चलाकर पेयजल की स्थिति जांचते जिला कलेक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सलूंबर जिले में गर्मी में आमजन को पेयजल की सहज उपलब्धता को लेकर जिला कलक्टर मुहम्मद जुनेद पीपी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ दिनेश राय सापेला ने ग्रामीण इलाकों का दौरा किया। दोनों आला अधिकारी विभिन्न गांवों में पहुंचे। पैदल घूमकर और स्वयं हैंडपंप चलाकर पानी की गुणवत्ता एवं उपलब्धता की जांच की।

Trending Videos


जिला कलेक्टर जुनैद ग्राम गिंगला के नट घाटी पहुंचे, जहां उन्होंने हैंडपंप को देखा। हैंडपंप चलाकर पानी का नमूना लेकर मौके पर ही जांच कराई। वहीं अतिरिक्त जिला कलेक्टर डाॅ. सापेला जयसमंद पंचायत समिति की ग्राम पंचायत वीरपुरा पहुंचे। उन्होंने भी पैदल घूम कर एवं स्वयं द्वारा हैंडपंप चलाकर पानी की गुणवत्ता का जायजा लिया। मौके पर ही पानी के नमूनों का टेस्ट करवाया। निरीक्षण के दौरान खराब हैंडपंपों को तत्काल दुरुस्त करवाने, आवश्यकता अनुसार पेयजल टैंकरों का संचालन करने तथा जल जीवन मिशन के अंतर्गत नल कनेक्शनों को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिथिलता बर्दाश्त नहीं
जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गर्मी के मौसम में आमजन को पेयजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। ग्रीष्मकाल के दौरान पेयजल व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता पर है तथा इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जल भंडारण क्षमता और वितरण व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा। इस दौरान खराब हैंडपंपों की शीघ्र मरम्मत कराने तथा पशुधन के लिए पर्याप्त जल उपलब्धता के निर्देश दिए गए।

पढ़ें- Udaipur: 'जनता की सेवा करने वालों में ही होता है सामने खड़े रहने का दम', भाजपा की गुटबाजी पर कटारिया का पलटवार

अन्य अधिकारी भी पहुंचे
जिले की पंचायत समितियों में उपखण्ड अधिकारी, विकास अधिकारी, तहसीलदार एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों ने प्रत्येक क्षेत्र में ग्राम पंचायतों में 5-5 हैंडपंप का सघन निरीक्षण किया। पेयजल व्यवस्थाओं की स्थिति का मूल्यांकन किया गया। अभियान के दौरान 117 हैंडपंपों सत्यापन किया गया, जिसमें 7 हैंडपम्प खराब पाए गए, जिन्हें दुरूस्त किया गया।

ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर ने पेयजल को लेकर स्थानीय ग्रामवासियों से फीडबैक लिया। ग्रामवासियों ने भी अलग-अलग प्रकार की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। कलक्टर एवं एडीएम ने ने मौजूद अधिकारियों से कहा कि गांवों में शुद्ध पेयजल लोगों के घरों तक पहुंचाने में कोई कोताही नहीं बरती जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed